राजिम में चलती ट्रैक्टर से गिरकर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर गांव लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत, चालक के खिलाफ FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
In Rajim, a young man returning to his village after the immersion of a Durga idol died a tragic death after falling from a moving tractor; an FIR has been registered against the driver, and the police have launched an investigation.
गरियाबंद/राजिम/पोखरा : गरियाबंद जिला में राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे ग्रामीणों के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया. चलती ट्रैक्टर से गिरने के बाद एक युवक ट्रैक्टर के पहिये की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक 20 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7 बजे ग्राम पोखरा स्थित नवयुवक दुर्गा समिति स्वर्णनगर के सदस्य एवं ग्रामीण दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर ट्रैक्टर से गांव लौट रहे थे. ट्रैक्टर रोहित यादव का था. जिसे बुधराम निषाद चला रहा था. ट्रॉली में ग्रामीण बैठे थे. जबकि घनश्याम साहू ट्रैक्टर के इंजन के पास बैठे हुए थे.
ग्राम पोखरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंचने पर घनश्याम साहू अचानक चलती ट्रैक्टर से नीचे गिर गए और पहिये की चपेट में आ गए. हादसे में उन्हें कमर और पैर में गंभीर चोटें आईं. परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
हादसे की खबर मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया. शुरुआती जांच में चालक की लापरवाही सामने आने पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक बुधराम निषाद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 एवं 106(1) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



