शादी समारोह से लौटते समय स्कॉर्पियो के टायर फटने से बड़ा हादसा, दो महिला समेत तीन लोगों की मौत, दो की हालत नाजुक, पसरा मातम
Big accident due to burst tire of Scorpio while returning from wedding ceremony three people including two women died condition of two is critical mourning spread
सूरजपुर : सूरजपुर में नेशनल हाइवे 43 पर देर रात भीषण सड़क हादसे में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि स्कार्पियों के टॉयर फटने से हादसा हुआ है. घायल दो सवारों को अंबिकापुर रिफर किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक चंद्रपुर गांव के करीब स्कार्पियों कार के पलटने से उसमें सवार ओडिशा निवासी आनंद चौधरी, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर निवासी रीता चौधरी और कोरबा निवासी पुष्पा माझी की मृत्यु हो गई और दो अन्य ओडिशा निवासी अजय नाथ चौधरी और उनका 10 साल का बेटा अनिकेत चौधरी घायल हो गए.
स्कॉर्पियो सवार सात लोग अंबिकापुर से मनेंद्रगढ़ एक शादी समारोह में गए हुए थे. जहां से देर रात वापस अंबिकापुर लौटते समय चंदरपुर के पास टायर फटने से वाहन पलट गई. घटना में दो महिला और एक युवक की मौके पर मौत हो गई. वहीं दो घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल 2 लोगों को अंबिकापुर रेफर कर दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



