भिलाई स्टील प्लांट में आयरन स्क्रैप चोरी मामला, कारोबारी मंडल कोषाध्यक्ष भास्कर मुदलियार गिरफ्तार, गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने पार्टी से किया निष्कासित
Iron scrap theft case at Bhilai Steel Plant: Businessman and Traders' Association Treasurer Bhaskar Mudaliar arrested; BJP expelled him from the party following the arrest.
दुर्ग : भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से जुड़े चर्चित लोहा चोरी मामले में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है. भाजपा ने भिलाई जिला अंतर्गत वैशाली नगर मंडल के कोषाध्यक्ष भास्कर मुदलियार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. पार्टी की तरफ से जारी निष्कासन आदेश में कहा गया है कि यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से लागू होगी. भास्कर मुदलियार को भिलाई इस्पात संयंत्र के लोहा चोरी से संबंधित केस में शामिल पाए जाने और अदले से आरोपी घोषित किए जाने के बाद निष्कासित किया गया है.
गौरतलब है कि भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी का मामला पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है. पुलिस इस मामले में चोरी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है. जांच के दौरान कई लोगों की भूमिका सामने आने के बाद लगातार कार्रवाई की जा रही है.
इस मामले में पुलिस द्वारा पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जांच एजेंसियां लोहा चोरी से जुड़े नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन और अन्य संभावित लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं. वहीं पुलिस जांच अभी जारी है और आगे अन्य लोगों पर भी कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



