कीटनाशक सेवन से युवक की बिगड़ी हालत, परिजनों की एक कॉल पर दौड़ी 112 टीम; समय पर अस्पताल पहुंचाकर संभाली स्थिति, कारण की जांच में जुटी पुलिस
Young man's condition deteriorates after consuming pesticide; '112' team rushes in response to a single call from family; situation stabilized after timely hospital transport; police investigating the cause.
गरियाबंद : गरियाबंद मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर केशोडार गांव में कीटनाशक दवा 505 का सेवन करने के बाद एक युवक की तबीयत बिगड़ गई. युवक की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने फौरन 112 टीम को खबर दी. खबर मिलते ही 112 की टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय गरियाबंद लाया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुन नेताम पिता कुमार साय ने कीटनाशक दवा 505 का सेवन कर लिया था. इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. परिजनों की खबर पर 112 की टीम फौरन घटनास्थल पहुंची और युवक को जिला अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की.
खबर मिलते ही मौके पर पहुंची 112 टीम
112 की टीम ने घटनास्थल से अर्जुन नेताम को जिला चिकित्सालय गरियाबंद लाकर इलाज के लिए भर्ती कराया. समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद उसे चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराया गया.
कारण अभी स्पष्ट नहीं
युवक ने किन हालात में कीटनाशक दवा का सेवन किया. इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. घटना के बारे में पुलिस द्वारा जानकारी जुटाने और पूछताछ किए जाने के बाद ही कीटनाशक सेवन की वजह साफ हो सकेगी.
इस कार्रवाई में आरक्षक क्रमांक 515 कृष्ण कुमार राय और चालक अनुराग साहू की अहम भूमिका रही. आपात स्थिति में खबर मिलते ही 112 टीम के फौरन मौके पर पहुंचने और मरीज को अस्पताल पहुंचाने से सेवा की तत्परता सामने आई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



