कुख्यात बदमाश से खरीदा हथियार, पकड़ने गई पुलिस पर ताना देशी कट्टा, नहीं दबा ट्रिगर, अमित जोश का करीबी रायपुर से गिरफ्तार

Bought a weapon from a notorious criminal taunted the police with a country made pistol when they went to arrest him did not press the trigger Amit Josh close aide arrested from Raipur

कुख्यात बदमाश से खरीदा हथियार, पकड़ने गई पुलिस पर ताना देशी कट्टा, नहीं दबा ट्रिगर, अमित जोश का करीबी रायपुर से गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में पुलिस टीम और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई. भिलाई एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात बदमाश अमित जोश के करीबी राजा बैझड़ ने रायपुर पुलिस पर कट्टा तान दिया. पुलिस कुख्यात बदमाश बैझड़ को पकड़ने गई थी. तभी उसने ट्रिगर दबाने की कोशिश की. लेकिन फायर करने से पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया. यह मामला टिकरापारा थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात बदमाश राजा बैझाड़ ने पुलिस की टीम पर फायरिंग करने की कोशिश की. कट्टा लॉक होने की वजह से फायर नहीं हो सका. पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. घटना में एक पुलिस जवान भी घायल हो गया. बदमाश के पास से लोडेड कट्टा और चाकू बरामद किया गया है.
टीआई सहित पांच पुलिस कर्मी घटनास्थल पर मौजूद थे. टीआई ने बताया कि, बदमाश राजा बैझाड़ के खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं. उस पर हत्या, हत्या की कोशिश, लूट, मारपीट जैसे कई मामले दर्ज हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb