सावन में भीषण सड़क हादसा, स्कूटी और बाइक में जोरदार टक्कर, दुसरे हादसे में कार ने मारी ठोकर, बुझ गए दो घरों के चिराग, मातम में डूबा परिवार
A terrible road accident in Sawan, a scooty and a bike collided violently, in the second accident a car hit, the light of two houses extinguished, the family drowned in mourning
दुर्ग : भिलाई में सड़क हादसे में मौतों का सिलसिला लगातार जारी है. छत्तीसगढ़ में सावन के चौथे सोमवार की रात को दो अलग अलग सड़क हादसे हुए, इस रोड एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गई. जबकी दो लोग बुरी तरह घायल हैं. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने दोनों घटनाओं का केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है
पहला हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक वैशाली नगर थाना क्षेत्र केस्मृतिनगर चौकी के कोहका में इंदु आईटी स्कूल के पास सदान अली और उसका साथी स्कूटी पर सवार होकर अपने घर की तरफ लौट रहे थे. इस दौरान बाइक से आ रहे मोहित बघेल और वासु ठाकुर ने उन्हें टक्कर मार दी. दोनों रॉन्ग साइड से बाइक लेकर आए और स्कूटी सवार से टकरा गए. हादसे के बाद सड़क पर चारों युवक गिर गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. यहां सदान अली की मौत हो गई. जबकि उसका साथी घायल है.
सदान अली सीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सेकंड ईयर का छात्र था. वहीं टक्कर इतनी तेज थी कि जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर आ गए.
चश्मदीदों ने मामले की सूचना डायल 112 को दी। इसके बाद स्मृति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, हादसे की जानकारी मिलते ही स्मृतिनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक मृतक छात्र के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं पुलिस की टीम ने घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।.फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
जामुल थाना क्षेत्र में हुआ दूसरा हादसा
स्टील सिटी दुर्ग भिलाई में दूसरा हादसा जामुल थाना क्षेत्र में हुआ. यहां बाइक सवारों की एक कार से टक्कर हो गई. टक्कर के बाद बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इस हादसे में बाइक सवार करण सिंह की मौके पर मौत हो गई. करण सिंह जामुल निवासी था. दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल है और उसका भी इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है.
रॉन्ग साइड और तेज रफ्तार की वजह से ये हादसे हुए हैं. हम दोनों घटनाओं की जांच कर रहे हैं. दुर्ग पुलिस की युवाओं से अपील है कि कि वे वाहन और बाइक चलाते वक्त ट्रैफिक नियमों का पालन करें- सत्यप्रकाश तिवारी, सीएसपी भिलाई नगर
दुर्ग भिलाई में लगातार हो रहे सड़क हादसे चिंता का विषय है. शहर की ट्रैफिक पुलिस लगातार युवाओं को जागरुक करने का काम करती है. उसके बावजूद भी वाहन चलाने वाले लोग इन अपील पर ध्यान नहीं देते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



