महिंद्रा शोरुम के सामने मनचले ने टक्कर मारते हुए तीन लोगों को किया घायल, गलती से एक्सीलेरेटर दबा, स्कार्पियो की चपेट में आए कई लोग

Three people were injured when a miscreant hit in front of Mahindra showroom, pressed the accelerator by mistake, many people got hit by Scorpio

महिंद्रा शोरुम के सामने मनचले ने टक्कर मारते हुए तीन लोगों को किया घायल, गलती से एक्सीलेरेटर दबा, स्कार्पियो की चपेट में आए कई लोग

दुर्ग/सुपेला : लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला के ठीक बगल से स्थित महिंद्रा शोरूम के सामने एक मनचले ड्राइवर ने कई लोगों को वाहन के चपेट में ले लिया. वो महिंद्रा स्कार्पियों की ट्रायल ले रहा था. ट्रायल के दौरान तेज रफ्तार में सामने दो पहिया वाहनों में गाड़ी से टक्कर मारते हुए तीन लोगों को घायल कर दिया. यह घटना सुपेला थाना इलाके की है.
मिली जानकारी के मुताबिक महिंद्रा शोरुम का ड्राइवर मुकुंद तरोने आज सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब स्कार्पियो गाड़ी को ट्रायल के लिए निकालकर पार्किंग में खड़ा करने ले जा रहा था. जैसे ही वो गेट के बाहर लाककर उसे मोड़ने लगे ब्रेक की जगह उसका पैर एक्सीलेरेटर में पड़ गया. इससे गाड़ी अचानक स्पीड में आ गई और सीधे साने खड़ी बाइक और स्कूटी को अपने चपेट में ले लिया.
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. इस हादसे में दो युवक और एक बच्ची सहित तीन लोग घायल हो गए. लोगों ने घायलों को बगल स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा. इसके बाद स्कार्पियों के नीचे फंसी स्कूटी और टूटा बाइक को किनारे करने का काम किया गया.
बताया जा रहा है कि मितानिन अपने साथ एक मरीज लेकर सुपेला अस्पताल पहुंची थी. मितानिन अपने पति को अस्पताल में समय ज्यादा लगने की बात बताने अस्पताल के बाहर सर्विस रोड पर पहुंची थी. इसी दौरान यह हादसा हो गया. इस हादसे में मितानिन का पति भी घायल हो गया. वहीं बाइक बुरी तरह डैमेज हो गई. खुर्सीपार निवासी बच्ची को भी चोट आई है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है.
आसपास के लोगों ने स्कॉर्पियो के नीचे फंसी स्कूटी और बाइक को निकालकर किनारे किया. हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची सुपेला पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
बता दें कि महिंद्रा शोरूम के सामने सर्विस रोड पर स्टाफ और ग्राहकों की गाड़ियां पार्क की जाती है. जिस वजह से जाम की हालत बन जाती है. इससे अस्पताल आने जाने वाली एम्बुलेंस भी फंस जाती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI