पिकनिक में गई 9 साल की बच्ची की तालाब में डूबने से मौत, घर पर मचा कोहराम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम
9 year old girl who went on picnic died due to drowning in the pond, chaos at home, family members crying in bad condition, mourning spread in the village
जांजगीर-चांम्पा : जांजगीर-चांम्पा जिले के नावागढ़ ब्लॉक के ग्राम कुथुर मे 9 साल की बालिका की पानी मे डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद से घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रामनगर के जगदेव पटेल के घर के पास नया तालाब का निर्माण किया गया है. उसी तालाब के पार मे छोटे-छोटे बच्चे 5 बच्चे पिकनिक मना रहे थे. सभी खाना खाने के कुछ देर बाद कुमारी पुष्पा पटेल बर्तन धोते वक्त तालाब मे फिसल गई और तालाब मे डूब गई.
पिकनिक में गई अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी मोहल्ले वालों को दी. मोहल्ले वालों ने तालाब पहुंच कर पुष्पा पटेल को पानी से बाहर निकाला और जिला जांजगीर चिकित्सालय लाया गया. जहां डॉक्टरों ने कुमारी पुष्पा पटेल को मृत घोषित कर दिया.
आपको बता दें कि यह घटना रविवार दोपहर 3 बजे की है. मृतका के पिता ने बताया कि मैं और मेरी पत्नी पामगढ काम करने गए थे. मोहल्ले के राहुल निर्मलकर ने 4 बजे मुझे फोन कर बताया कि तुम जल्दी काम छोड़ कर घर आ जाओ मैं और मेरी पत्नी घर कुथुर आ गए. तब मुझे पता चला कि 9 साल की मेरी बेटी तालाब मे डूब गई है. बच्ची की लाश को जिला चिकित्साय जांजगीर चिकित्सालय से मरचूरी मे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



