आधी रात मछली पकड़ने के दौरान बांध में नाव पलटने से 3 ग्रामीण लापता, 6 ने तैरकर बचाई जान, इलाके में हड़कंप, ग्रामीणों में चिंता और शोक का माहौल

Three villagers are missing after their boat capsized in a dam while they were fishing at midnight; six others managed to swim to safety. The incident has caused a stir in the area, leaving the villagers anxious and grief-stricken.

आधी रात मछली पकड़ने के दौरान बांध में नाव पलटने से 3 ग्रामीण लापता, 6 ने तैरकर बचाई जान, इलाके में हड़कंप, ग्रामीणों में चिंता और शोक का माहौल

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में मछली पकड़ने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. बांध में नाव पलटने से तीन ग्रामीण लापता हो गए हैं, जबकि छह लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.
मौके पर पहुंची पुलिस बचाव कार्य में जुटी
मिली जानकारी के मुताबिक नौ ग्रामीण देर रात नाव लेकर बांध में मछली पकड़ने गए थे. इसी दौरान नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई. जिससे सभी लोग पानी में गिर गए. हादसे के बाद छह ग्रामीण किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए. लेकिन तीन ग्रामीण गहरे पानी में लापता हो गए. घटना की खबर मिलते ही करंजी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया. 
लापता ग्रामीणों की तलाश के लिए DDRF को बुलाया गया
लापता ग्रामीणों की तलाश के लिए DDRF की टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस एवं बचाव दल द्वारा बांध में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक तीनों ग्रामीणों का पता नहीं चल सका था. प्रशासन ने लोगों से जलाशयों एवं बांधों में सुरक्षा नियमों का पालन करने और प्रतिबंधित अवधि में मछली पकड़ने जैसी गतिविधियों से बचने की अपील की है. घटना के बाद ग्रामीणों में चिंता और शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t