शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस ने आरोपी गोपाल चौहान को किया गिरफ्तार

Fed up with the harassment of her drunken husband the woman committed suicide by hanging herself police arrested the accused Gopal Chauhan

शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस ने आरोपी गोपाल चौहान को किया गिरफ्तार

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता के फांसी लगाकर खुदकुशी कर लेने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोड़ातराई गांव में मृतिका पायल चैहान की मौत के वास्तविक कारणों की जांच के दौरान मृतिका के परिजनों के बयान, घटनास्थल का निरीक्षण और के आधार पर यह बात सामने आई कि मृतिका पायल चैहान का विवाह गोपाल चौहान, निवासी कोड़ातराई पांचपारा से हुआ था. 
जांच में पाया गया कि आरोपी गोपाल चौहान शराब का अत्यधिक सेवन करता था. और रोजाना शराब पीकर अपनी पत्नी पायल के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था. इस वजह से मृतिका पायल चैहान शारीरिक और मानसिक रुप से बेहद परेशान थी और खुदकुशी करने के लिए मजबूर हो गई. 10 सितंबर को पति की प्रताड़ना से तंग आकर पायल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
मर्ग जांच के बाद जूटमिल पुलिस ने आरोपी गोपाल चौहान के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए पर्याप्त सबूतों के संकलन के बाद जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb