9 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, खेत में मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप, हत्या की आशंका, पुलिस कर रही मामले की जांच

Suspicious death of 9 months pregnant woman, dead body found in the field, panic in the area, suspicion of murder, police investigating the case.

9 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, खेत में मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप, हत्या की आशंका, पुलिस कर रही मामले की जांच

सरगुजा : सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक गर्भवती महिला की बाड़ी में संदिग्ध हालत में लाश मिली है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की खबर मिलते ही दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है. मृतका की पहचान एलिना सिंह मरावी उम्र 23 साल ग्राम पंचायत जयपुर निवासी के रुप में हुई है. एलिना करीब 6-7 महीने की गर्भवती थी. घर से 300 मीटर दूर बाड़ी में लाश मिलने की खबर पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरु कर दी.
पहली नजर में कत्ल की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा. मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI