छत्तीसगढ़ में नगरपालिका चुनाव 2025, महापौर पद 109, अध्यक्ष पदों हेतु 816 और पार्षद पद के लिए 10 हजार 776 अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन

Municipal elections 2025 in Chhattisgarh, 109 candidates filed nomination for the post of mayor, 816 for the post of president and 10 thousand 776 candidates for the post of councilor.

छत्तीसगढ़ में नगरपालिका चुनाव 2025, महापौर पद 109, अध्यक्ष पदों हेतु 816 और पार्षद पद के लिए 10 हजार 776 अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन

रायपुर : नगर पालिका आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत राज्य के 10 निगमो के महापौर पद के लिए कुल 109 अभ्यर्थियों ने नामांकन जमा किया. इसी तरह नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए कुल 816 अभ्यर्थियों ने और सभी नगरीय निकायों के पार्षद पद के लिए कुल दस हज़ार 776 अभ्यर्थियों ने निर्धारित तारीख 28 जनवरी तक नामांकन दाखिल किया.
नगरपालिका आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत राज्य के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद एवं 114 नगर पंचायतों के लिए आम निर्वाचन होना है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा गत 20 जनवरी को निर्वाचन की तारीखों की घोषणा की गई थी.
22 जनवरी को निर्वाचन की सूचना के प्रकाशन के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरु की गई और 28 जनवरी 2025 दिन मंगलवार तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की आख़री तारीख तय की गई थी. अभ्यर्थियों से नाम वापस 31 जनवरी तक ली जा सकती है. निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की लिस्ट तैयार करना, प्रकाशन करना और निर्वाचन प्रतिकों का आबंटन के लिए भी 31 जनवरी 2025 की तारीख तय की गई है. 11 फरवरी को मतदान और 15 फरवरी को मतगणना और निर्वाचन रिजल्ट की घोषणा की जाएगी.
छत्तीसगढ़ राज्य के 10 नगरपालिक निगम जहां निर्वाचन होना है उसमें नगरपालिक निगम जगदलपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, अंबिकापुर और चिरमिरी शामिल है.
इसी तरह 49 नगर पलिका परिषदों में अध्यक्ष और पार्षदों का निर्वाचन किया जाना है, जिसमें- बीजापुर, किरन्दुल, बड़ी-बचेली, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोण्डागांव, कांकेर, नारायणपुर, कवर्धा, पण्डरिया, कुम्हारी अहिवारा, अमलेश्वर, दल्लीराजहरा, बालोद, बेमेतरा, डोंगरगढ़, महासमुंद बागबाहरा, सरायपाली, तिल्दा-नेवरा, गोबरानवापारा, आरंग, अभनपुर, मंदिर हसौद, गरियाबंद, बलौदाबाजार, भाटापारा, सिमगा, तखतपुर, रतनपुर, बोदरी, गौरेला, पेण्ड्रा, मुंगेली लोरमी, खरसिया, जांजगीर-नैला, चांपा, अकलतरा, सक्ती, दीपिका, कटघोरा, बांकी-मोंगरा, बलरामपुर, रामानुजगंज, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़ और जशपुरनगर शामिल हैं.
इसी तरह 114 नगर पंचायतों के लिए जहां निर्वाचन होना है, उसमें गीदम, बारसूर, दोरनापाल, बस्तर, फरसगांव, केशकाल, भानुप्रतापपुर, चारामा, पखांजूर, अंतागढ़, बोड़ला, पांडातराई, सहसपुर-लोहारा, पिपरिया, इंदौरी, धमधा, पाटन, उतई, डौंडी, डौंडीलोहारा, चिखलाकसा, गुरूर, अर्जुन्दा, गुण्डरदेही, नवागढ़, साजा, बेरला, थानखम्हरिया शामिल है। इसी प्रकार देवकर, परपोड़ी, दाढ़ी, भिंभौरी, कुसमी, डोंगरगांव छुरिया, लालबहादुर नगर, गण्डई, छुईखदान, अम्बागढ़ चौकी, कुरूद, मगरलोड, नगरी, भखारा, आमदी, पिथौरा, बसना, तुमगांव, खरोरा, माना कैम्प, कुरा, चन्द्रखुरी, समोदा, राजिम, छुरा, फिगेंश्वर, कोपरा, देवभोग, कसडोल, पलारी, लवन, टुण्डा, रोहांसी, कोटा, बिल्हा, मल्हार, मरवाही, पथरिया शामिल है, जहां निर्वाचन किया जाएगा। सरगांव, बेरला, जरहागांव, धरमजयगढ़, घरघोड़ा, लैलूंगा, किरोड़ीमलनगर, पुसौर, बलौदा, खरौद, शिवरीनाराण, सारागांव, नवागढ़, राहौद, पामगढ़, नरियरा, डभरा, जैजैपुर, नयाबाराद्वार, अड़भार, चन्द्रपुर, पाली, छुरीकला, सीतापुर, लखनपुर, कुसमी, राजपुर, वाड्रफनगर, विश्रामपुर, प्रतापपुर, जरही, भटगांव, पटना, झगराखंड, खोंगापानी, नई लेदरी, जनकपुर, पत्थलगांव, कोतबा, बगीचा और कुनकुरी शामिल है. जहां निर्वाचन किया जाएगा.
इसी प्रकार जिला दुर्ग के नगरपालिक निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 24 एवं वार्ड क्रमांक 35, नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के वार्ड क्रं. 32 एवं नगरपालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 34 तथा बस्तर संभाग, जिला सुकमा में नगर पंचायत कोन्टा के वार्ड क्रमांक 13 में उप निर्वाचन संपन्न किया जाएगा.
छत्तीसगढ़ राज्य में कुल 192 नगरीय निकाय है, जिनमें से 19 नगरीय निकायों में वर्ष 2026 में चुनाव होना है, जिसमें 04 नगर निगम-नगरपालिक निगम बीरगांव, नगरपालिक निगम भिलाई, नगरपालिक निगम भिलाई-चरौदा तथा नगरपालिक निगम रिसाली शामिल है। इसी प्रकार 05 नगरपालिका परिषद, जिसमें नगरपालिका परिषद सारंगढ़, नगरपालिका परिषद बैकुंठपुर, नगरपालिका परिषद शिवपुरचरचा, नगरपालिका परिषद जामुल एवं नगरपालिका परिषद खैरागढ़ शामिल है। इसी प्रकार 10 नगर पंचायत जिनमें नगर पंचायत बम्हीनीडीह, नगर पंचायत प्रेमनगर, नगर पंचायत शिवनंदनपुर, नगर पंचायत पलारी, नगर पंचायत मारो, नगर पंचायत घुमका, नगर पंचायत कोंटा, नगर पंचायत नरहरपुर, नगर पंचायत भैरमगढ़ तथा नगर पंचायत भोपालपट्टनम शामिल है, जहां 2026 में निर्वाचन कराया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

बिलासपुर नगर निगम चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी पूरी हो चुकी है. जिसमें तीन पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन रद्द कर दिए गए हैं. 70 वार्डों के लिए कुल 280 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे. जिनमें से जांच के बाद 277 वैध पाए गए. वहीं महापौर पद के लिए 10 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. जिनके दस्तावेजों की भी जांच की गई. इस दौरान कांग्रेस ने भाजपा के महापौर प्रत्याशी के नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई और उसे साबित करने के लिए आपत्तिकर्ता को दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है.
बिलासपुर नगर निगम चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है. जिसमें पार्षद पद के तीन नामांकन रद्द कर दिए गए हैं. 70 वार्डों में कुल 280 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था. जिनमें से 277 वैध पाए गए. महापौर पद के लिए 10 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं. जिनकी गहन जांच की गई. इसी बीच कांग्रेस ने भाजपा के महापौर प्रत्याशी के नामांकन पर आपत्ति जताई है. जिसके समर्थन में दस्तावेज पेश करने को कहा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI