बेटी-दामाद के झगड़ा सुलझाने पहुंचे पिता की हत्या, बेटा बोला- दीदी-जीजा के झगड़े में क्यों पड़ते हो, सिर पर डंडे से वार, जीजा-साला गिरफ्तार

Father murdered while trying to resolve daughter-son-in-law's fight, son said- why do you get involved in sister-brother-in-law's fight, hit him on the head with a stick, two arrested

बेटी-दामाद के झगड़ा सुलझाने पहुंचे पिता की हत्या, बेटा बोला- दीदी-जीजा के झगड़े में क्यों पड़ते हो, सिर पर डंडे से वार, जीजा-साला गिरफ्तार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गृह जिला जशपुर के बागबहार थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने जीजा के साथ मिलकर अपने पिता पर जानलेवा हमला किया. जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. जशपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम खाड़ामाचा मृतक आनंद सिंह पैंकरा उम्र 55 साल के घर में उनकी बेटी गीता पैंकरा और दामाद रोहित पैंकरा उम्र 32 साल जो घर जमाई के रुप में वहीं रहते थे. 22 जून 2025 की दोपहर करीब 12 बजे उनके बीच घरेलू बात को लेकर विवाद हो रहा था. आरोपी रोहित पैंकरा अपनी पत्नी गीता पैंकरा के साथ मारपीट कर रहा था.
इसी दौरान आनंद सिंह पैंकरा बीच-बचाव करने आए और उन्होंने रोहित को अपनी बेटी को मारने से रोका. गुस्से में आकर रोहित पैंकरा ने घर में रखे डंडे से आनंद सिंह पैंकरा पर वार कर दिया.
घटनास्थल पर मौजूद मृतक का बेटा सुनील कुमार पैंकरा उम्र 19 साल भी इस झगड़े में शामिल हो गया. उसने अपने पिता आनंद सिंह पैंकरा को “दीदी-जीजा के झगड़े में क्यों पड़ते हो” कहते हुए अपने पास रखे डंडे से उनके सिर पर वार कर दिया. सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से आनंद सिंह पैंकरा को रायगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान 24 जून 2025 को उनकी मौत हो गई.
रायगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्ट मॉर्टम करवाया. डॉक्टर की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर में लगी चोट बताया गया. चूंकि घटना जशपुर जिले के थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम खाड़ामाचा की थी. इसलिए रायगढ़ पुलिस ने मामले की जांच और कार्रवाई के लिए बागबहार थाना पुलिस को सौंप दिया.
बागबहार पुलिस ने मर्ग और हत्या का जुर्म (बी.एन.एस. की धारा 103(1), 3(5) के तहत) दर्ज कर जांच शुरु की. जाँच के दौरान मृतक की बेटी गीता पैंकरा और चश्मदीद बलराम यादव से पूछताछ में पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ.
पुलिस ने कत्ल में इस्तेमाल दो लकड़ी के डंडों को जब्त करआरोपियों रोहित पैंकरा और सुनील कुमार पैंकरा को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
इस मामले की विवेचना और आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक श्री अशोक शर्मा, सहायक उप निरीक्षक श्री नारायण साहू, आरक्षक राजेंद्र रात्रे, फुलजेंस टोप्पो और नगर सैनिक लालसाय की अहम भूमिका रही.
आरोपी
1. रोहित पैंकरा, उम्र 32 साल निवासी ग्राम रुढ़ू केला, थाना लैलूंगा जिला रायगढ़, वर्तमान निवास ग्राम खड़ामाचा थाना बागबहार जिला जशपुर (छग)
2. सुनील कुमार पैंकरा, उम्र 19 साल निवासी ग्राम खड़ामाचा थाना बागबहार जिला जशपुर (छग)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB