सूरजपुर में पंचायत चुनाव के दौरान सरपंच प्रत्याशियों में हुई मारपीट, एक दुसरे का फोड़ा गया सिर, आरंग में विधायक के भाई के पर्चे लेकर बैठी मतदानकर्मी
During the Panchayat elections in Surajpur, there was a fight between the Sarpanch candidates, each other's head was broken, in Arang, the polling worker was sitting with the pamphlets of the MLA's brother.
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ में सूरजपुर के जयनगर के महाबीरपुर में मारपीट हुई है. महावीरपुर बुथ क्रमांक 166 के पंच प्रत्याशी ने अपने विपक्षी प्रत्याशी का सिर फोड़ दिया है. इस पुरे मामले में दोनों पक्षों ने थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई
मिली जानकारी के मुताबिक मतदान के दौरान मारपीट हुई है. इसके साथ ही रायपुर के आरंग के भैंसा मतदान केंद्र में बीजेपी विधायक गुरु खुशवंत साहेब के भाई सौरभ के फोटो वाले पर्चे बांटे गए हैं. वोटिंग सेंटर में एक महिला मतदानकर्मी सौरभ के फोटो वाले पर्चे लेकर बैठी है.
मतदान केंद्र में महिला मतदानकर्मी की लापरवाही पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वेदराम मनहरे ने सवाल उठाए हैं. गुरु खुशवंत साहेब के भाई सौरभ के पक्ष में वोट डलवाने के आरोप लगाए हैं. वहीं कांकेर में 15 मिनट लेट से वोटिंग शुरू होने से मतदाता नाराज दिखे. अभनपुर के टीला में पंचायत चुनाव के लिए दूल्हा तेजराम चक्रधारी ने मतदान किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



