बारात स्वागत के दौरान डीजे को लेकर विवाद, गांव में बारातियों पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडे के हमले से दूल्हा समेत कई घायल, मातम में बदली खुशियां
A dispute over the DJ during the wedding procession reception, a deadly attack on the wedding party in the village, the groom and several others injured in the attack with sticks, turning joy into mourning.
जांजगीर : जांजगीर जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोना में गुरुवार रात शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रुप ले लिया। बारात स्वागत की रस्म शुरू होने से पहले ही गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने बारातियों पर हमला कर दिया. हमले में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनमें से एक की आंख फूटने की खबर है. पुलिस प्रशासन ने हालात को कंट्रोल करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया.
मिली जानकारी के मुताबिक 16 अप्रैल को खोखरा गांव से बारात पोना गांव निवासी पुरुषोत्तम यादव के घर पहुंची थी. शादी की तैयारियां चल रही थीं और माहौल उत्साहपूर्ण था. इसी बीच डीजे को लेकर स्थानीय युवकों और बारातियों के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया, गांव के युवकों ने बारातियों को घेरकर लाठी-डंडे, बेल्ट और हथियारों से हमला कर दिया और जमकर मारपीट शुरू कर दी.
बताया जा रहा है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे. उन्होंने दूल्हे तक को नहीं छोड़ा और उसके पिता के साथ भी मारपीट की. अचानक हुए इस हमले से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. जानलेवा हमला में लोकेश यादव, मानमदर यादव, देवेंद्र यादव, अभिषेक साहू और देवराज वर्मा गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
इनमें से लोकेश यादव की एक आंख में ज्यादा चोट बताई जा रही है. डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया है. बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल जांजगीर में जारी है. घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया. जो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जानलेवा हमला और अफरा-तफरी के इस माहौल के बीच किसी ने अपने मोबाइल से इस पूरी घटना को शूट कर लिया है. वीडियो शूट करने के बाद इसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर कर दिया है. इसी वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है. मुलमुला थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस प्रशासन ने हालात को कंट्रोल करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



