बीजेपी नेता नागमणी कुशवाहा का हिंदुओं की आस्था को ठेस देने वाला बयान- राम कोई भगवान नहीं, वीडियो जमकर वायरल, राजनीति में मची हलचल

BJP leader Nagmani Kushwaha's statement hurts Hindu sentiments—"Ram is not a God"; video goes viral, sparking a political stir.

बीजेपी नेता नागमणी कुशवाहा का हिंदुओं की आस्था को ठेस देने वाला बयान- राम कोई भगवान नहीं, वीडियो जमकर वायरल, राजनीति में मची हलचल

बिहार में भरत तिवारी की पुलिस की गोली से मौत हो गई थी, यह घटना 17 जून को सुबह हुई थी, उसके बाद से ही मामला राजनीतिक रूप से गर्म हो गया और बीजेपी के ही कई नेता पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं, इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा ने मृतक भरत तिवारी की तुलना कुत्ते-बिल्ली से की है,
नागमणि कुशवाहा एक यूट्यूब चैनल से बात कर रहे थे. पत्रकार उनसे भरत तिवारी की पुलिस की गोली से मौत को लेकर सवाल पूछता है. इसके जवाब में नागमणि कुशवाहा कहते हैं कि यह सब कुत्ता बिल्ली का नाम लेते हैं. भरत तिवारी क्रिमिनल था और मारा गया. बात खत्म.. नागमणि कुशवाहा का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं.
भरत तिवारी एक गुंडा था- नागमणि
नागमणि कुशवाहा ने कहा कि भरत तिवारी एक गुंडा था और पुलिस कार्यवाही में मारा गया. जब उनसे पत्रकार पूछता है कि उन्हें लोग भगत सिंह कह रहे हैं? नागमणि कुशवाहा ने कहा कि वहां विधायक, सांसद हैं, करोड़ों लोग हैं और हर कोई अलग-अलग मांग करेगा तो वो भगत सिंह हो जाएगा?
भगवान राम को भगवान मानने से इंकार
सोशल मीडिया पर नागमणि कुशवाहा का एक और बयान वायरल हो रहा है. इस बयान में नागमणि कुशवाहा कहते हैं कि वह राम को भगवान नहीं मानते हैं. वायरल वीडियो में नागमणि कुशवाहा कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, “मैं डंके की चोट पर इस बात को कहना चाहता हूं कि राम कोई भगवान नहीं हैं और अगर राम भगवान थे या फिर हैं, तो मर क्यों गए?”
कौन हैं नागमणि कुशवाहा?
नागमणि कुशवाहा की गिनती सम्राट चौधरी के करीबी नेताओं में होती हैं. अगस्त 2025 में आखिरी बार बीजेपी में शामिल हुए थे. नागमणि कुशवाहा लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा, विधान परिषद यानी चारों सदनों में जा चुके हैं. अटल बिहारी वाजपेई सरकार में नागमणि कुशवाहा मंत्री भी थे.