खुद को कलेक्टर कार्यालय का अधिकारी बताकर आयुष्मान कार्ड अपडेट कराने के नाम पर ग्रामीणों से धोखाधड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

Three accused arrested and jailed for defrauding villagers by posing as Collector's office officials and offering to update their Ayushman cards.

खुद को कलेक्टर कार्यालय का अधिकारी बताकर आयुष्मान कार्ड अपडेट कराने के नाम पर ग्रामीणों से धोखाधड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

खैरागढ़ : खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस द्वारा आमजन के साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना खैरागढ़ के अपराध क्रमांक 282/2026 धारा 318(4), 319(2) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. 
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी खुद को कलेक्टर कार्यालय का अधिकारी बताकर ग्रामीण क्षेत्रों में घूमते थे और आयुष्मान कार्ड अपडेट कराने के नाम पर हर व्यक्ति से ₹50 की रकम वसूलते थे. सरकारी योजना का फायदा दिलाने का झांसा देकर उन्होंने भोले-भाले ग्रामीणों से धोखाधड़ी की. जबकि किसी का भी आयुष्मान कार्ड अपडेट नहीं किया गया.
जांच के दौरान आरोपियों के बयान के आधार पर जुर्म में इस्तेमाल कंप्यूटर सेट और मोबाइल फोन जप्त किए गए आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4), 319(2) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत जुर्म दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है. मामले की जांच जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों ने अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की धोखाधड़ी की है या नहीं. गिरफ्तार आरोपियों में शम्मी सिंह ठाकुर उर्फ मोनू सिंह ठाकुर (भिलाई), शुभलायक सिंह ठाकुर (पटेवा, राजनांदगांव) और गोपी निषाद (पुलगांव, दुर्ग) शामिल हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?