ट्रक की चपेट में आया बुजुर्ग, केक लाने निकला मासूम हुआ हादसे का शिकार, तीन हादसों में पांच लोगों की मौत, 3 गंभीर रुप से घायल
An elderly man was hit by a truck, an innocent man who had gone out to buy a cake was also killed in the accident. Five people died in three accidents, and three were seriously injured.
दुर्ग : दुर्ग जिले से बीती रात दो अलग-अलग स्थानों पर हुए दर्दनाक सड़क हादसों ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है. पहला हादसा नंदिनी टाउनशिप में हुआ. जबकि दूसरा हादसा बोरी थाना क्षेत्र के लिटिया-बोरी मार्ग पर हुआ. दोनों घटनाओं में कुल 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं तीन लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं.
पहला हादसा नंदिनी टाउनशिप के दशहरा मैदान के पास रात करीब 9 बजे हुआ. मिली जानकारी के मुताबिक सुखदेव साहू उम्र 40 साल अपनी पत्नी के जन्मदिन के मौके पर अपने दोनों बच्चों अरमान उम्र 6 साल और आराध्या उम्र 8 साल को लेकर केक लाने निकले थे.
इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में सुखदेव और दोनों बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए. वहीं दूसरी बाइक सवार भी चोटिल हुआ. सभी को नंदिनी अस्पताल ले जाया गया. लेकिन हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस दौरान 6 वर्षीय अरमान ने दम तोड़ दिया. इलाज के दौरान आज सुबह पिता सुखदेव की भी मौत हो गई. जबकि 8 वर्षीय आराध्या सेक्टर-9 अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है. पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
दूसरा हादसा 19 सितंबर की रात बोरी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े पूरदा के पास हुई. तीन दोस्त कार से कवर्धा से लौट रहे थे. कार की स्पीड बहुत तेज थी और ड्राइवर गाड़ी को लहरा कर चला रहा था. इसी बीच गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा. हादसे में आशीष चौधरी और रविश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कार चला रहा दीपक सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया.
पुलिस ने दीपक सिंह को इस हादसे का दोषी ठहराया है. इन दोनों घटनाओं ने जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक ओर तेज रफ्तार और लापरवाही ने मासूम बच्चे और पिता की जान ले ली, वहीं दूसरी तरफ युवाओं की जान जोखिम भरी ड्राइविंग की वजह से चली गई.
स्थानीय लोग लगातार सड़क पर स्पीड कंट्रोल और सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग कर रहे हैं. कुल मिलाकर, दुर्ग जिले की इन दो हादसों ने एक ही दिन में चारों परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
सड़क क्रॉस कर रहे बुजुर्ग की ट्रक की चपेट में आने से मौत
महासमुंद : बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम विश्वा ढाबा के पास रोड़ क्रॉस कर रहे बुजुर्ग की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई. वार्ड नम्बर 1 बागबाहरा निवासी शिवलाल मिर्धा पिता श्यामसुंदर मिर्धा उम्र 80 साल 19 सितम्बर को शाम करीब 6 बजे विश्वा ढाबा के पास रोड़ क्रॉस कर रहा था.
इसी दौरान खरियार रोड की तरफ से आ रही बल्कर ट्रक नम्बर CG07 CL 8455 के ड्राइवर ने अपने वाहन को तेज और लापरवाही पूर्वक चलाकर सड़क क्रॉस कर रहे शिवलाल मिर्धा को टक्कर मार दी. जिससे उसे गंभीर चोंटे आई. उसे डायल 112 वाहन से ईलाज के लिए बागबाहरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत जुर्म कायम किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



