ज्वेलरी शॉप से सगे बड़े भाई ने चुराए मंगलसूत्र, 9 महीने सेल्समैन बनकर किया काम, 35 लाख का जेवर चोरी, मास्टरमाइंड समेत 2 गिरफ्तार
Elder brother steals mangalsutra from jewellery shop, works as salesman for 9 months, steals jewellery worth 35 lakhs, 2 arrested including mastermind
दुर्ग : सुपेला (चौकी स्मृति नगर) ने अपने ही सगे भाई की ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाले राजकुमार सोनी सहित दो चोरों को गिरफ्तार किया है. राजकुमार अपने फुफेरे भाई सुरेंद्र सोनी के सहयोग से चोरी के मंगल सूत्र को गला बिस्किट बनाकर रखने बेचा था. इनके कब्जे से 29 सोने के मंगलसुत्र 2 सोने का बिस्किट और 2,00,000 रुपए नगदी सहित कुल 35 लाख के जेवर बरामद किए गए. इनकी गिरफ्तारी में त्रिनयन ऐप की अहम भूमिका रही.
मिली जानकारी के मुताबिक रवि सोनी 50 कोहका चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला ने 14 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका बड़ा भाई राजकुमार सोनी जो कि करीब 9 महीने से इसकी कांति ज्वेलर्स कोहका में सेल्समेन का काम करता था. जो 13 अक्टूबर को शाम को दुकान में भीड़भाड़ होने का फायदा उठाकर दुकान के लाकर में रखे 40 कई तरह के सोने के मगंलसुत्र कीमत 35,00,000 रुपए को चोरी कर ले गया. इस पर धारा 316(4) बी.एन.एस. दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही थी.
आरोपियों की तलाश में त्रिनयन एप के मदद से राजकुमार सोनी का कई जगह का सीसीटीव्ही फुटेज हासिल किया गया. जो आरोपी राजकुमार सोनी को रायपुर आने के फोटो मिले.
इसके आधार पर राजकुमार सोनी का उसकी बुआ के लड़के सुरेन्द्र सोनी के एक साथ देखे जाने और सुरेंद्र सोनी के रायपुर में ज्वेलरी के गलाने का काम करने की खबर मिली. इस पर राजकुमार सोनी के दुर्ग ब्राह्मणपारा स्थित किराए के मकान में दबिश दिया गया. जहां राजकुमार सोनी एवं उसके फुफेरे भाई सुरेन्द्र सोनी के कब्जे से चोरी का 29 नग सोने के मगंलसुत्र और 11 मंगल सूत्र को गलाकर बनाए गए 2 सोने का बिस्किट और चोरी के जेवरात के बिक्री के लिए मिली एडवांस रकम 2 लाख रुपए जप्त किया गया.
आरोपी राजकुमार सोनी पिता जवाहर सोनी उम्र 50 साल साकिन ब्राम्हणपारा दुर्ग और सुरेन्द्र सोनी 42 चांदनी चौक पण्डरिया थाना गण्डई जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रमोद रुसिया, उपनिरीक्षक गुरविंदर सिंह संधु, प्रआर जितेंद्र कुशवाहा, आरक्षक अशिष सिंह, प्रेम सिंह, अनिकेत चंद्राकर, हर्षित शुक्ला, कमल नारायण एवं जुगनू सिंह की भूमिका सराहनीय रही.
आरोपी
राजकुमार सोनी पिता जवाहर सोनी उम्र 50 साल साकिन ब्राम्हण पारा दुर्ग
सुरेन्द्र सोनी पिता स्व मनहरण लाल सोनी उम्र 45 साल साकिन चांदनी चौक पण्डरिया थाना गण्डई जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



