PM आवास सूची से नाम गायब, महिला ने बेटी संग उठाया खौफनाक कदम, मिट्टी तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Name missing from PM housing scheme list; woman takes drastic step with daughter, attempting self-immolation by dousing herself with kerosene; panic grips the village as police launch an investigation.

PM आवास सूची से नाम गायब, महिला ने बेटी संग उठाया खौफनाक कदम, मिट्टी तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना घर पाने का सपना संजोए एक महिला उस समय टूट गई. जब उसे पता चला कि आवास योजना की सूची में उसका नाम शामिल नहीं है. इससे आहत महिला ने अपनी बेटी के साथ मिलकर ऐसा कदम उठा लिया, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया. दोनों ने कथित तौर पर अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया. हालांकि समय रहते मौजूद लोगों ने उन्हें बचा लिया और एक बड़ी अनहोनी टल गई.
मां ने किया बेटी के साथ आत्मदाह की कोशिश
मिली जानकारी के मुताबिक, शहर से करीब छह किलोमीटर दूर पुलिस चौकी सोमनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डिलापाहरी में बुधवार शाम यह घटना हुई. बताया जा रहा है कि महिला पिछले करीब 15 साल से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान मिलने का इंतजार कर रही थी. जब उसे यह जानकारी मिली कि उसका नाम आवास सूची में नहीं है, तो वह मानसिक रुप से टूट गई और अपनी बेटी के साथ आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया.
स्थानीय लोगों ने दोनों को बचाया.
घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों की तत्परता से महिला और उसकी बेटी को बचा लिया गया. इसके बाद महिला को प्राथमिक उपचार के लिए बसंतपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मामले की खबर मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर घटना का कारण प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलना बताया जा रहा है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला का नाम सूची में क्यों नहीं आया और पूरे मामले की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t