आर्मी जवान की पत्नी ने की खुदकुशी, घर में फांसी लगाकर दी जान, नहीं मिला सुसाइडल नोट, परिजनों से पूछताछ में जुटी पुलिस
Army jawan's wife committed suicide by hanging herself at home, no suicide note was found, police busy questioning family members
दुर्ग : आर्मी जवान की पत्नी ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. खुदकुशी की वजह अज्ञात है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला का नाम प्रीति सिंह है. महिला के पति मुकेश सिंह आर्मी में पदस्थ हैं. मृतका के कमरे का दरवाजा सास, ससुर ने काफी देर तक खटखटाया. नहीं खोलने पर पुलिस की खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा महिला फांसी के फंदे पर लटका हुआ था. पुलिस ने शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई की.
आत्महत्या का कारण अज्ञात है. घटना स्थल से कोई सुसाइडल नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है.
इस मामले में टीआई केशव कोसले ने कहा कि खबर मिली थी कि आर्मी जवान की पत्नी ने रुम बंद कर फांसी लगा ली है. घटनास्थल पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के भेजा. परिजनों के बयान के बाद ही सुसाइड की वजह साफ हो पाएगी. हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



