तीज पर जिसके लिए किया लम्बी उम्र की प्रार्थना, बच्चों के सामने उसी ने रॉड से हमला कर उतारा मौत के घाट, कैरेक्टर पर शक बनी वजह
The person for whom she prayed for a long life on Teej, killed her by attacking her with a rod in front of her children, suspicion on her character was the reason
अभनपुर : रायपुर जिला में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. पति ने अपनी पत्नी को बच्चों के सामने ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. आरोप है कि पति मुकेश सेन को पत्नी के चरित्र पर शक था और इसी वजह से दोनों के बीच लगातार विवाद होता रहता था. पूरा मामला राजधानी रायपुर के अभनपुर के टोकरो गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका प्रियंका सेन तीजा मनाकर 27 अगस्त की शाम अपने मायके से ससुराल लौटी थी. रात करीब 10 बजे टोकरो गांव के रहने वाला उसका पति मुकेश सेन फिर से उस पर शक जताते हुए झगड़ा करने लगा. प्रियंका इस दौरान बच्चों को खाना परोस रही थी.
बच्चों के सामने वारदात
विवाद बढ़ने पर आरोपी मुकेश ने गाली-गलौज शुरु की और अचानक रॉड उठाकर पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. सिर पर चोट लगने से प्रियंका गंभीर रुप से घायल हो गई. खून से लथपथ महिला दर्द से कराहते हुए बच्चों के सामने ही गिर पड़ी.
पिता भी नहीं बचे
शोर सुनकर ससुर कृष्ण कुमार सेन बचाने पहुंचे. तो मुकेश ने उन पर भी हमला कर दिया. इससे उनके हाथ और आंख के पास चोटें आईं. बाद में परिजन महिला को नाजुक हालत में अभनपुर के प्राइवेट अस्पताल ले गए. जहां इलाज के दौरान 28 अगस्त को उसकी मौत हो गई.
आरोपी ने किया सरेंडर
वारदात के बाद आरोपी पति रॉड समेत थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया. पुलिस ने शुरु में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था. लेकिन महिला की मौत के बाद धारा बदलकर हत्या कर दी गई. पूरे मामले की जांच जारी है. इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है.
आरोपी मुकेश सेन और उसकी पत्नी के शादी को 10 साल हो गए थे. उन दोनों के दो छोटे छोटे बच्चे भी हैं. लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि पति ने अपने पत्नी की हत्या कर दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी उसके पीठ पीछे किसी और मर्द से मिलती थी। उसके साथ उसके जिस्मानी संबंध थे. और इस बात को लेकर उन दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होते ही रहता था. घटना की रात पहले पति-पत्नी दोनों ने आपस में संबंध बनाए. इसी दौरान उसने ने अपनी पत्नी से अफेयर को लेकर सवाल किया. विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पहले से ही अपने कमरे में रखे लोहे की रॉड से अपने पत्नी की सर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. नाजुक हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.
वहीं मृतिका के मायके वालों का कहना है कि आरोपी मुकेश सेन और उसका पूरा परिवार प्रियंका सेन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. मारपीट के चलते प्रियंका दो बार अपने पति को छोड़कर मायके में आकर बैठ गई थी. जिसे सामाजिक बैठक कर समझा बुझाकर वापस उसके ससुराल भेजा गया था. हत्या दहेज को लेकर हुई है और आरोपी अकेला नहीं बल्कि पूरा उसका परिवार है, सभी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं साथ ही आरोपी पति को फांसी की सजा देने की भी बात कर रहे हैं..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t




