अभनपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, तीज पर जिस पति के लिए किया लम्बी उम्र की प्रार्थना, उसी ने रॉड से हमला कर उतारा मौत के घाट
A heart wrenching incident in Abhanpur, the husband for whom she prayed for a long life on Teej, attacked her with a rod and killed her
रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात हुई. जहां पति ने चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी पति का नाम मुकेश सेन है. जिसने अपनी पत्नी प्रियंका सेन के सिर पर हमला कर उसकी जान ले ली.
मिली जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. बीती रात भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर मुकेश ने पत्नी पर वार कर दिया. गंभीर चोट लगने से प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई.
अभनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है. इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है.
आपकों बता दे कि पत्नी प्रियंका सेन अपने मायके तीज का त्यौहार मनाने गई हुई थी,अपने पति मुकेश सेन की लंबी आयु की कामना कर उसने तीज का व्रत रखा और निर्जला उपवास भी रखी. जिसे उसका पति तीज उपवास के दूसरे ही दिन लेने चले जाता है और पत्नी के मायके वालों को यह कहकर कि उसे उसके पिताजी घर से भगाना चाहते हैं. घर से निकाल देंगे.. मुझे डर लग रहा है.. इसलिए प्रियंका को लेने आया हूँ.. हम दोनों साथ रहेंगे. तो मेरे पिताजी कुछ नहीं कर पाएंगे..
आरोपी पति के ऐसा कहने पर मृतिका के परिवार वाले उसे उसके साथ भेज देते हैं. उसके बाद मृतिका के परिजनों को सीधे उसके मौत की खबर मिलती है. आरोपी मुकेश सेन और उसकी पत्नी के शादी को 10 साल हो गए थे. उन दोनों के दो छोटे छोटे बच्चे भी हैं. लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि पति ने अपने पत्नी की हत्या कर दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



