बेटे की शादी से पहले पिता की धारदार हथियार और लाठी डंडों से पीटकर हत्या, आधी रात घर के बाहर लहूलुहान मिला शव, मातम में बदली खुशियां
Before the son's wedding, the father was beaten to death with sharp weapons and sticks, the body was found outside the house in a pool of blood at midnight, happiness turned into mourning
दुर्ग : भिलाई। कुम्हारी थाना क्षेत्र के रामपुर चोरहा गांव में गुरुवार आधी रात को एक अधेड़ की चाकू व डंडा मारकर किसी ने हत्या कर फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिवार की खुशियों में मातम पसर गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक भागवत मारकंडे पिता इतवारी राम उम्र 55 घर के बाहर लहूलुहान हालत में मिले। भागवत मारकंडे को परिजनों ने एपेक्स अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक परीक्षण में मौत हो जाने की पुष्टि कर दी. इस मामले में कुम्हारी पुलिस मृतक के चारों बेटों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
मृतक भागवत मारकंडे के चार में से दूसरे नंबर के बेटे की आज 19 अप्रैल को शादी तय थी. पूरा परिवार इस शादी को लेकर खुश और उत्साहित था. लेकिन बीते रात करीब साढ़े 11 बजे भागवत मारकंडे घर में बुरी तरीके से जख्मी हालत में पड़ा मिला. परिजनों की नजर पड़ी तो भागवत को कुम्हारी के एपेक्स अस्पताल पहुंचाया गया. यहां पर चिकित्सकों ने उसकी मौत हो जाने की पुष्टि कर दी.
भागवत के गले में किसी तेजधार हथियार से वार किए जाने का निशान पाया गया है. शरीर के अन्य हिस्सों में डंडा मारने का भी निशान है. खबर पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ किया। लेकिन घटना को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है. घटना की वजह पारिवारिक विवाद होने की संभावना बनी हुई है. लिहाजा पुलिस ने मृतक के चारों बेटों को हिरासत में ले लिया है. वही पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी ले रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



