जेवर चमकाने के नाम पर बुजुर्ग महिला से सोने की ठगी, शातिर अन्तर्राज्यीय गिरोह की 2 महिला व दो पुरुष समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
Gold fraud committed on an elderly woman in the name of polishing her jewellery, 4 accused including 2 women and 2 men of a cunning interstate gang arrested
बिलासपुर : बुजुर्ग महिला से सोने का जेवर ठगने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. जिसमें 2 महिला भी शामिल है. पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 2 नग सोने की चुडी और 2 नग सोने की चैन, नगदी रकम 10 हजार रुपए जप्त किया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थीया हेमतला भोसले उम्र करीब 70 साल को अज्ञात ठग पहने जेवर की शुद्वीकरण करने के नाम पर उतरवाकर अपने पास रख लिया. प्रार्थीया को कागज का बंडल कपडे में बांधकर देकर रवाना कर दिया. कुछ समय बाद प्रार्थीया को ठगी का अहसास होने पर घटना की रिपोर्ट थाना सिविल लाईन में दर्ज की गई.
घटना की खबर पर एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले में कार्यवाही करने और आरोपियो को पकड़ने के लिए निर्देश दिया. जिस पर एसीसीयू और थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करने और जानकारी इकठ्ठा करने शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया. जिससे संदिग्धो का हुलिया और उनके आवागमन के बारे में अहम जानकारी मिली.
सायबर सेल बिलासपुर की टेक्निकल इनपुट से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए आवश्यक दिशा निर्देश लेकर एसएसपी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में एसीसीयू. सायबर सेल और थाना सिविल लाईन टीम से उप निरीक्षक ओपी कुर्रे की विशेष टीम आरोपीयो की पतासाजी के लिए रवाना की गई. जो आरोपियों का पीछा करते हुये टेक्निकल इन्पुट के आधार पर दिल्ली रवाना हुये थे.
दिल्ली पहुचने के बाद पता चला की संदेही उज्जैन मध्य प्रदेश चले गए. तब टीम दिल्ली से उज्जैन पहुचकर संदेहियों को टेक्निकल इन्पुट के आधार पर पकड़कर उनसे पुछताछ की. उनके द्वारा जुर्म कबूल करने पर संपत्ति बरामदगी के लिए उन्हे साथ लेकर वापस दिल्ली आए.
आरोपियों में मनोज सोलंकी पिता प्रताप सिंह सोलंकी उम्र 42 साल निवासी रधुवीर नगर जे. जे.काॅलोनी टैगौर गार्डन पश्चिम विहार दिल्ली हाल मुकाम निहाल विहार काॅलोनी ठेकेवाली पुलिया नागलोई थाना नागलोई दिल्ली, शांति देवी पति मनोज सोलंकी उम्र 39 साल निवासी रधुवीर नगर जे. जे.काॅलोनी टैगौर गार्डन पश्चिम विहार दिल्ली हाल मुकाम निहाल विहार काॅलोनी ठेकेवाली पुलिया नागलोई थाना नागलोई दिल्ली, विजय सोलंकी पिता लक्ष्मण सोलंकी उम्र 28 साल विषणु गार्डन के पास पश्चिम विहार दिल्ली और सीमा सोलंकी पति विजय सोलंकी उम्र 24 साल विष्णु गार्डन के पास पश्चिम विहार दिल्ली के कब्जे से ठगी गई मशरुका 2 नग सोने की चुडी, 2 नग सोने का चैन नगदी रकम बरामद किया गया. सभी आरोपियो से पुछताछ करने पर रायपुर के गोल-बाजार में भी चोरी करना कबूल किया. आरोपियों से डिटेल पुछताछ और गिरोह के अन्य सदस्यो के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है.
सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया
घटना के बाद से घटना स्थल व आसपास एसीसीयू बिलासपुर और थाने की टीम सूचना संकलन में लगे रहे व शहर एवं दीगर जिले के 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद की गई संदिग्धो की पहचान हुई. उसके बाद जाकर उनका पीछा किया गया.
संदेहियों को पकड़ने दिल्ली हुई थी रवाना
पुलिस किंटीम टेक्निकल इन्पुट के आधार पर चिन्हांकित संदेहियो को पकड़ने गई टीम दिल्ली जाकर पतासाजी की. जो संदेहीगण उज्जैन निकल गये थे. जिनका पीछा करते हुये टीम दिल्ली से उज्जैन पहुचकर उनको पुलिस हिरासत में लेकर संपत्ति बरामदगी कार्यवाही करने के लिए वापस दिल्ली लाए.
कार्रवाई में।शामिल अधिकारी और कर्मचारी
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व एसीसीयू. अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन निमितेश सिंह निरी. एसआर. साहू थाना प्रभारी सिविल लाईन निरी. अजहररूद्दीन प्रभारी ए.सी.सी.यू., उप निरी. ओम प्रकाश कुर्रे प्रधान आरक्षक विकास सेंगर, राहुल सिंग, आरक्षक सोनू पाल, दीपक उपध्याय, विरेन्द्र गंधर्व, विरेन्द्र सिंह, विकास राम, मुकेश वर्मा, निखील जाघव, नवीन एक्का महिला आरक्षक ओम वैष्णव की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना कर उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है.
आरोपी
01. मनोज सोलंकी पिता प्रताप सिंह सोलंकी उम्र 42 साल निवासी रधुवीर नगर जे. जे.काॅलोनी टैगौर गार्डन पश्चिम विहार दिल्ली हाल मुकाम निहाल विहार काॅलोनी ठेकेवाली पुलिया नागलोई थाना नागलोई दिल्ली
02. शांति देवी पति मनोज सोलंकी उम्र 39 साल निवासी रधुवीर नगर जे. जे.काॅलोनी टैगौर गार्डन पश्चिम विहार दिल्ली हाल मुकाम निहाल विहार काॅलोनी ठेकेवाली पुलिया नागलोई थाना नागलोई दिल्ली
03. विजय सोलंकी पिता लक्ष्मण सोलंकी उम्र 28 साल विषणु गार्डन के पास पश्चिम विहार दिल्ली
04. सीमा सोलंकी पति विजय सोलंकी उम्र 24 साल विष्णु गार्डन के पास पश्चिम विहार दिल्ली
00 बरामद संपत्ति
01. दो नग सोने की चुड़ी
02. दो सोने की चैन
03. नगदी रकम 10000 रुपये
जुमला कुल करीब सोने के जेवर चुडी व चैन व नगदी रकम 10000 रुपये कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



