बदमाशों ने देर रात सड़क पर लग्जरी कार खड़ी कर खुलेआम किया बर्थडे सेलिब्रेशन, वीडियो वायरल, 4 आरोपी भेजे गए जेल

Criminals parked a luxury car on the road late at night and openly celebrated a birthday; video goes viral, 4 accused sent to jail

बदमाशों ने देर रात सड़क पर लग्जरी कार खड़ी कर खुलेआम किया बर्थडे सेलिब्रेशन, वीडियो वायरल, 4 आरोपी भेजे गए जेल

दुर्ग : भिलाई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ बदमाशों ने देर रात सड़क पर अपनी लग्जरी कार खड़ी कर खुलेआम बर्थडे सेलिब्रेशन किया.  पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला दुर्ग के वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 13 अक्टूबर की करीब 12.30 बजे सफेद रंग की फॉर्च्यूनर नम्बर CG12 AQ 3600 में सवार युवक शुभम यादव, नीरज नेपाली, सत्यम यादव, जितेश यादव और रवि यादव वैशाली नगर क्षेत्र के कैम्प 1 पहुंचे. भिलाई में बीच सड़क पर कार खड़ी कर बदमाशों ने केक काटा, आतिशबाजी की.
जिससे रोड ब्लॉक हो गया. इसके बाद उन्होंने म्यूजिक सिस्टम ऑन किया और तेज आवाज में गाने बजाते हुए केक काटना शुरु किया.  जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया. बीच सड़क पर बदमाशों की इस करतूत से आसपास के लोग दहशत में नजर आए.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि केक पर ‘बॉस’ लिखा हुआ था और सभी युवक खुलेआम सड़क पर मस्ती कर रहे थे. यह वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई.
पुलिस के मुताबिक शुभम यादव का बर्थडे था. चारों निगरानी बदमाश है. कार किसकी है ये पता लगाया जा रहा है. वीडियो के वायरल होते ही दुर्ग पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया. थाना वैशाली नगर में मामला दर्ज किया गया. आरोपियों पर धारा 126(2), 190 और 3(5) भा.द.वि. के अंतर्गत केस दर्ज किया गया.
इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर चार मुख्य आरोपियों शुभम यादव (32 वर्ष), सोहन मेश्राम (35 वर्ष), रवि प्रसाद (26 वर्ष), नीरज कुमार सिंह (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने इन्हें आदतन अपराधी मानते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t