चलती ट्रेन से 65 लाख के हीरे की ज्वेलरी ले उड़े चोर, खरीददार समेत तीन गिरफ्तार, ज्वेलरी बरामद, आरोपी शेखर का भांजा रोहित फरार
Thieves stole diamond jewellery worth 65 lakhs from a moving train, three arrested including the buyer, jewellery recovered, accused Shekhar's nephew Rohit absconding
रायपुर : शिवनाथ एक्सप्रेस में सफर के दौरान 65 लाख रुपये की हीरे की ज्वेलरी चोरी के मामले का जीआरपी ने सोमवार को खुलासा कर दिया. इस मामले में रेलवे पुलिस (GRP) ने ज्वेलरी खरीदने वाले आरोपी को ओडिशा के राउरकेला से गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही आरोपी से चोरी गई पूरी ज्वेलरी बरामद कर ली गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक 4 अप्रैल 2025 को शिवनाथ एक्सप्रेस (18240) में गोंदिया से रायपुर की यात्रा कर रही हीना पटेल ने जीआरपी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ट्रेन के कोच HA-1 की सीट संख्या 21 पर सफर के दौरान राजनांदगांव और दुर्ग के बीच उनका लेडीज पर्स चोरी हो गया. जिसमें दो हीरे के हार, चार अंगूठियां, कान के झुमके, एक मोबाइल और 45,000 रुपये नकद थे. चोरी गई कुल संपत्ति की कीमत करीब 65 लाख रुपये आंकी गई थी.
इसके बाद पुलिस अधीक्षक (रेल) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक एसएन अख्तर के मार्गदर्शन में गठित टीम ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए जांच शुरु कर दी. इस दौरान पहले संतोष उर्फ अफरीदी और अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में इन आरोपियों ने चोरी की गई ज्वेलरी को कोलकाता निवासी रोहित उर्फ गोलू और राउरकेला निवासी शेखर प्रसाद दास को बेचने का खुलासा किया.
चोरों के बयान के आधार पर जब शेखर को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की गई, तो उसने अपने भांजे रोहित के जरिए माल खरीदने की बात कबूली. उसके कब्जे से दो हीरे के हार, अंगूठी, झुमके और 10,000 रुपये नकद जब्त किए गए. फिलहाल आरोपी रोहित फरार है.
पुलिस अधीक्षक (रेल) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने बताया कि पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पिछले दो साल में छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं. उनके खिलाफ जीआरपी भिलाई, बिलासपुर और डोंगरगढ़ में चार अन्य मामले भी सामने आए हैं.
श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, एसपी रेल
श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, एसपी रेल ने बताया कि आरोपी शेखर को राउरकेला से पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी के 65 लाख रुपए के डायमंड की ज्वेलरी भी बरामद की है. शेखर को मिलाकर अब तक पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चोरी हुए डायमंड ज्वेलरी को आरोपी बेच नहीं पाए थे. आरोपी शेखर का भांजा फरार है जिसकी तलाश की जा रही है. आरोपी शेखर की ज्वेलरी दुकान है और पुलिस को आशंका है कि इसके पहले भी आरोपी चोरी का माल खरीदते रहे हैं. आरोपी का भांजा गोलू कोलकाता में रहता है.
आरोपियों की गिरफ्तारी में बी.एन. मिश्रा प्रभारी सायबर सेल, निरीक्षक आर. के. बोर्झा थाना प्रभारी जीआरपी भिलाई, उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी दुर्ग, उप निरी० राकेश वर्मा थाना प्रभारी जीआरपी रायगढ़, सउनि. भास्कर पाणिग्राही जीआरपी रायगढ़, आरक्षक अवधेश मिश्रा, आर.प्रकाश साय पैकरा, आर. महेन्द्र मरकाम, आर. जैकी खान, आर. मोरजध्वज वर्मा, आर. राजेश मिश्रा, आर. अजय तुमनिया, आर. राजदीप, आर. प्रआर. अरर्विल तिर्की , आर. लकेश्वर मिरी, आर. बलराम साव (जीआरपी रायगढ़), आर. विष्णु सुमन, आर. राकेश ध्रुव (जीआरपी भिलाई) का विशेष योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



