भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई, खसरे में सुधार के नाम पर पटवारी बृजेश तिवारी 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Anti Corruption Bureaus action against corruption Patwari Brijesh Tiwari arrested for taking bribe of Rs 10000 in the name of improvement in measles

भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई, खसरे में सुधार के नाम पर पटवारी बृजेश तिवारी 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

रायपुर/तिल्दा-नेवरा : एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने रायपुर के पटवारी बृजेश मिश्रा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी ने 2 लोगों से 30 हजार की मांगे थे. 10 हजार नकदी दिए गए थे. बाकी के बचे 20 हजार किस्त में देने की बात हुई थी. सोमवार को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ एसीबी की टीम ने पटवारी को पकड़ा. कार्रवाई से तिल्दा नेवरा क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है.
पीड़ित मंगलूराम और योगेंद्र बघेल ग्राम नकटी तिल्दा, रायपुर के निवासी हैं. जिनके द्वारा एसीबी रायपुर में शिकायत की गई थी कि ग्राम नकटी स्थित भूमि की बिक्री का सौदा दोनों ने आपस में तय किया. बिक्री के लिए सत्यापित बी-1 और खसरे में सुधार के लिए तिल्दा के ग्राम कुंदरु, जलसो, नकटी पटवारी हल्का नंबर 12  पटवारी बृजेश तिवारी पटवारी बृजेश मिश्रा द्वारा दोनों से 30 हजार रुपये रिश्वत के रुप में मांग की गई है.
पटवारी ने 10 हजार रुपये ले भी लिए हैं बाकी राशि में 10-10 हजार की किस्तों में लेने के लिए सहमत हुआ है. एसीबी रायपुर द्वारा ट्रेप आयोजित कर दूसरी किश्त 10 हजार रुपये रिश्वत की रकम लेते पटवारी बृजेश मिश्रा को रंगे हाथों पकड़ा गया. आरोपित को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb