रायपुर में Sex Racket, तीन राज्य से बुलाई गई 9 लड़कियां, होटल के अलग-अलग कमरों में 16 युवक-युवतियों को पकड़ा

Sex Racket in Raipur 9 girls called from three states 16 young men and women caught in different rooms of the hotel

रायपुर में Sex Racket, तीन राज्य से बुलाई गई 9 लड़कियां, होटल के अलग-अलग कमरों में 16 युवक-युवतियों को पकड़ा

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने अंतरराज्यीय सैक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है. बुधवार को मरीन ड्राइव (तेलीबांधा तालाब) स्थित होटल शीतल पर छापेमारी के दौरान 11 युवतियों और 5 युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवतियां कोलकाता, हरियाणा, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ की निवासी हैं. जिन्हें मोटी रकम का लालच देकर रायपुर लाया गया था.
बता दें कि एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को खबर मिली थी कि तेलीबांधा क्षेत्र के मरीन ड्राइव पर स्थित शीतल होटल में कुछ संदिग्ध लोग ठहरे हुए हैं. इस खबर के आधार पर, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, तेलीबांधा थाना और रक्षा टीम ने संयुक्त रूप से होटल पर छापेमारी की.
रेड के दौरान होटल के कई कमरों से 5 युवक और 11 युवतियां संदिग्ध हालत में मिलीं. पूछताछ के दौरान, कुछ युवतियों ने बताया कि वे तेलीबांधा क्षेत्र में होटल बेबीलॉन टॉवर के स्पा में काम करती हैं. सभी गिरफ्तार युवक-युवतियों के खिलाफ तेलीबांधा थाना में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है.
बताया जा रहा है कि युवतियों को दलाल ने मोटी रकम देने के नाम से रायपुर बुलाया था. होटल में युवतियों को रुकवाया गया था. ग्राहकों को वाट्सएप पर महिलाओं की फोटों भेज कर डील की जाती थी. पुलिस के छापे से पहले भी ग्राहक होटल पहुंचे हुए थे. जिन्हें आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया.
गिरफ्तार आरोपी
01. दीपक वर्मा पिता जितेन्द्र वर्मा उम्र 24 साल निवासी लोधीपारा मुरराभट्टी सोनकर किराना स्टोर के पास थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर.
02. तामेश्वार दास मानिकपुरी पिता स्व० मोहर दास मानिकपुर उम्र 47 साल निवासी दलदल सिवनी एकता चौक रावण मूर्ति के पास थाना पंडरी जिला रायपुर
03. दिनेश लिलवानी पिता सेवक राम लिलवानी उम्र 30 साल निवासी माता मंदिर के सामने विकास नगर देवपुरी थाना न्यू राजेन्द्र जिला रायपुर.
04. प्रथम सिंघानिया पिता स्व सुभाष सिंघानिया उम्र 31 साल निवासी अविनाश आशियाना ब्लॉक एच मकान नंबर 219 थाना कबीर नगर जिला रायपुर.
05. सत्यवान ताण्डी पिता वासुदेव ताण्डी उम्र 35 साल निवासी ग्राम पोस्ट बीरपारा थाना गोमु मुण्डा जिला बालांगीर उडिसा, हाल पता रिलैक्स होटल नहर पारा थाना गंज जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb