तेलीबांधा के व्यापारिक संस्थान में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले प्रवीण सिंह उर्फ पिन्नू समेत दो बदमाश हरियाणा से गिरफ्तार

Two miscreants including Praveen Singh alias Pinnu who spread terror by firing in a business establishment of Telibandha arrested from Haryana

तेलीबांधा के व्यापारिक संस्थान में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले प्रवीण सिंह उर्फ पिन्नू समेत दो बदमाश हरियाणा से गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर में तेलीबांधा थाना क्षेत्र के उद्योग भवन के पास एक PRA के ऑफिस में फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी प्रवीण सिंह उर्फ पिन्नू सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना को 13 जुलाई 2024 को अंजाम दिया गया था. आरोपी प्रवीण सिंह को सिरसा, हरियाणा से गिरफ्तार किया गया. जहां वह अपने साथी राम सिंह के घर में छिपा हुआ था. दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाया गया है.
13 जुलाई 2024 को रायपुर के उद्योग भवन स्थित एक व्यापारिक संस्थान में फायरिंग की वारदात हुई थी. जिसमें प्रवीण सिंह उर्फ पिन्नू ने अपने साथी सागर के साथ मिलकर गोली चलाई थी. वारदात के बाद से ही प्रवीण फरार था और पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग राज्यों में अपनी लोकेशन बदल रहा था.
पुलिस ने तकनीकी माध्यमों और इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर उसकी गतिविधियों का पता लगाया. जानकारी मिली कि प्रवीण सिंह हरियाणा के सिरसा जिले में छिपा हुआ है. इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना तेलीबांधा की संयुक्त टीम ने सिरसा में छापा मारकर प्रवीण सिंह और उसके साथी राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया. राम सिंह ने प्रवीण को अपने घर में पनाह दी थी. जबकि उसे पता था कि प्रवीण एक गंभीर जुर्म में फरार है.
साक्ष्य और आरोप:
पुलिस ने आरोपी प्रवीण सिंह के कब्जे से घटना से संबंधित 2 जिंदा कारतूस और 2 खाली खोखे बरामद किए हैं. इसके साथ ही मामले में थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 494/24 के तहत विभिन्न धाराओं जैसे 109(3)(5), 111, 308(5), 61(2) बी.एन.एस. और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.
गंभीर अपराध के बाद फरार प्रवीण सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस ने पंजाब, हरियाणा, और राजस्थान में कई स्थानों पर दबिश दी। अंततः सिरसा में घेराबंदी कर उसे और राम सिंह को गिरफ्तार किया गया. पुलिस अब इस गैंग में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है.
गिरफ्तार आरोपी:
प्रवीण सिंह उर्फ पिन्नू उम्र 20 साल निवासी टीटुखेड़ा, थाना सदर, सिरसा, हरियाणा
राम सिंह उम्र 20 साल निवासी चौधरीवास, थाना आजाद नगर, हिसार, हरियाणा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb