मेडिकल कॉलेज में नौ साल बाद एक बार फिर रैगिंग की घटना, जूनियर लड़कियों की मांगी फोटो, 10 दिनों के लिए दो छात्र निलंबित

Ragging incident once again in medical college after nine years photos of junior girls demanded two students suspended for 10 days

मेडिकल कॉलेज में नौ साल बाद एक बार फिर रैगिंग की घटना, जूनियर लड़कियों की मांगी फोटो, 10 दिनों के लिए दो छात्र निलंबित

रायपुर : रायपुर मेडिकल कॉलेज में नौ वर्ष बाद एक बार फिर रैगिंग की घटना सामने आई है. एमबीबीएस द्वितीय वर्ष 2023 बैच के छात्रों द्वारा फस्ट इयर के छात्रों का वाट्सएग्रुप बनाकर जूनियर लड़कियों की फोटो मांगी जा रही थी. इस पर दो छात्रों दीपराज वर्मा और अंशु जोशी को 10 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है.
दरअसल फस्ट इयर के छात्रों के प्रवेश के बाद करीब 20 दिनों पहले ही नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हुई है. वहीं, प्रवेश के बाद द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा लड़कियों की फोटो मांगने, सभी छात्रों को बाल एकदम बारीक यानी कि मुंडवाकर रखने, कॉलेज परिसर में फिट कपड़े न पहनने, सामान्य बैग टांगने, ज्यादा स्टाइलिश तरीके के जूते नहीं पहनने जैसी बातें बोली जा रही थी.
वहीं इस मामले की शिकायत स्वजनों द्वारा नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) से की गई थी. साथ ही इंटरनेट मीडिया में भी इस तरह की शिकायतें पोस्ट कर उन्हें एनएमसी को टैग किया गया था. जिसके बाद उक्त कार्रवाई की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb