दारू गटकना संत को पड़ा महंगा, शराब के नशे में फ़ुल टून्न होके पहुंचा दुल्हा, दुल्हन ने जड़े थप्पड़, मुस्कान ने शादी से किया इंकार, बैरंग लौटाई बारात
Guzzling alcohol cost Sant dearly; the groom arrived completely wasted, prompting the bride to slap him, call off the wedding, and send the wedding procession back empty-handed.
जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कोसमंदा में एक विवाह समारोह उस समय रुक गया. जब दुल्हन ने दूल्हे के बेहद नशे में होने की वजह से शादी करने से साफ़ इंकार कर दिया. इसके बाद बिना शादी हुए ही बारात को वापस लौटना पड़ा. युवती के इस हिम्मत भरे फैसले से हर तरफ उसकी तारीफ की जा रही है.
द्वार पूजा के दौरान विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक निजी कंपनी में कार्यरत ग्राम खोखरा निवासी संत कुमार की शादी कोसमंदा निवासी मुस्कान प्रधान से तय हुई. 23 जून को बारात कोसमंदा पहुंची जहां वधु पक्ष द्वारा स्वागत सत्कार की रस्में शुरू की गईं. द्वार पूजा’ की रस्म के समय दूल्हा संत कुमार बहुत ज्यादा नशे की हालत में था और अपने पैरों पर ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा था. दूल्हे की हालत को देख दुल्हन मुस्कान ने फौरन शादी की रस्मों को आगे बढ़ाने से मना कर दिया.
दोनों पक्षों में झड़प और पुलिस की मध्यस्थता
दुल्हन के इस फैसले का उसके परिजनों ने पूरा समर्थन किया. हालांकि वर पक्ष द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद के हालात बन गए. हंगामा बढ़ने पर मामले की खबर स्थानीय पुलिस को दी गई.
खबर मिलते ही चांपा थाना पुलिस की तरफ से सीएसपी योगिताबाली खापर्डे और थाना प्रभारी अशोक कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया. जिसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई. दुल्हन ने यह भी आरोप लगाया कि युवक पूर्व में सगाई के कार्यक्रम में भी नशे की हालत में आया था.
“जिंदगी किसी नशेड़ी के हवाले नहीं कर सकती”
अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मुस्कान प्रधान ने कहा कि जिंदगी का फैसला बेहद अहम होता है. किसी भी लडकी को दबाव में आकर समझौता नहीं करना चाहिए. मैंने अपनी हिफाजत और स्वाभिमान के लिए यह कदम उठाया है. मुस्कान की मां ने भी बेटी के इस फैसले पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि मुश्किल हालात में पालन-पोषण करने के बावजूद वे अपनी बेटी के आत्मसम्मान के साथ समझौता नहीं कर सकती थीं.
जिला पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित
इस घटनाक्रम के संज्ञान में आने के बाद जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक (SP) विजय कुमार पांडेय ने मुस्कान प्रधान और उनके परिवार को कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया. पुलिस प्रशासन की तरफ से उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया. मुस्कान प्रधान को जिले में चलाए जा रहे ‘नशा विरोधी जागरूकता अभियान’ का “यूथ आइकन” मनोनीत किया गया है. महिला परिवार परामर्श केंद्र, जांजगीर में ₹5,000 प्रति माह मानदेय पर उन्हें जिम्मेदारी सौंपने की घोषणा की गई है.
एसपी ने सामाजिक संस्थाओं से मुस्कान की आगे की पढ़ाई (10वीं के बाद) जारी रखने के लिए सहयोग की अपील भी की है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह कदम समाज में नशे के खिलाफ एक मजबूत संदेश देता है और अन्य युवतियों को भी गलत प्रथाओं के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा प्रदान करेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



