सत्यापन के नाम पर पटवारी वसूल रहा था रकम, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड, धान खरीदी में लापरवाही बरतने वाले केंद्र प्रभारी हटाए गए
Patwari was collecting money in the name of verification, suspended after the video went viral, center in-charge who was negligent in paddy purchase was removed
धान खरीदी में लापरवाही बरतने वाले केंद्र प्रभारी हटाए गए
बिलासपुर : बिलासपुर के कलेक्टर अवनीश शरण ने अवकाश के दिन वीसी के जरिए जिले भर के अफसरों की मीटिंग ली. मीटिंग के दौरान मस्तूरी ब्लाक के मल्हार खरीदी केंद्र की लापरवाही सामने आई. नाराज कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया.
कलेक्टर की नाराजगी काे देखते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ ने तत्काल आदेश जारी किया. मिनटों में ही उनको हटाकर प्रभारी की तैनाती कर दी. मल्हार क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र प्रभारी जगजीवन कुर्रे पर धान खरीदी में गड़बड़ी और लापरवाही के कई आरोप लगे हैं. कलेक्टर ने दलाल और बिचौलियों के खिलाफ कार्रवाई और तेज करने को कहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
सत्यापन के नाम पर पटवारी वसूल रहा था रकम, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड
गौरेला-पेंड्रा : धान सत्यापन के दौरान पटवारी मुकेश्वर नाथ साहू का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था. जिसकी जांच में मामला सहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने पटवारी को सस्पेंड कर दिया है. मामला तहसील पेंड्रा रोड से जुड़ा हुआ है.
पेंड्रा रोड तहसील के पटवारी हल्का नंबर 24 ग्राम खोडरी के पटवारी मुकेश्वर नाथ साहू के द्वारा किसानों के धान बिक्री के दौरान रिश्वत लेने की शिकायत मिली थी. पटवारी हल्का खोडरी के ग्राम ठेंगाडांड के एक कृषक से पटवारी ने धान पंजीयन के नाम पर पांच हजार रुपए की रिश्वत भी ली. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में पटवारी रकम लेता हुआ दिखाई दिए थे.
इसके पहले भी पटवारी मुकेश्वर नाथ साहू के खिलाफ निवास, जाति, आय, फौती नामांतरण आदि के प्रतिवेदन बनाने में भी रिश्वत मांगने की शिकायतें मिली थी. कलेक्टर द्वारा जांच में घटना सहीं पाई गई.
हल्का पटवारी मुकेश्वरनाथ साहू तहसील पेंड्रा रोड के कृत्य को गंभीर अपराध की श्रेणी में माना गया. पटवारी मुकेश्वर नाथ साहू के उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन पाते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत दंडनीय अपराध होने के चलते तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया. निलंबन अवधि में पटवारी का मुख्यालय भू अभिलेख शाखा जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही नियत किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



