सौतन बनी जान की दुश्मन, महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, गांव में सनसनी, पति की पहली पत्नी ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Rival wife turns deadly: Woman murdered by having her throat slit with a sharp weapon; incident sparks panic in the village; husband's first wife surrenders at the police station.

सौतन बनी जान की दुश्मन, महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, गांव में सनसनी, पति की पहली पत्नी ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

बालोद : बालोद जिले के बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेवारीकला में एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. घरेलू विवाद और पारिवारिक तनाव के बीच हुई इस वारदात ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के पति की पहली पत्नी अमृता साहू को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम नेवारीकला में मृतका दया बाई साहू के पति चिमन साहू की दो पत्नियां थीं. पहली पत्नी अमृता साहू और दया बाई के बीच लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी. पहले दया बाई की लकड़ी से पिटाई की गई, जिसके बाद धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया गया, गंभीर चोटों के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी तादाद में लोग मौके पर जुट गए.
बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अमृता साहू घर छोड़कर चली गई थी. हालांकि कुछ समय बाद वह खुद थाने पहुंची और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी.
खबर मिलने पर बालोद थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही घटनास्थल से सबूत जुटाकर मामले की जांच की जा रही है.
फिलहाल हत्या के पीछे की असल वजह साफ नहीं हो सकी है. पुलिस आरोपी महिला अमृता साहू से पूछताछ कर रही है और पारिवारिक हालात सहित दुसरे पहलुओं की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले के बारे में डिटेल जानकारी सामने आ सकेगी.
इस सनसनीखेज घटना के बाद नेवारीकला गांव सहित पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है. पुलिस ने आरोपी महिला अमृता साहू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?