नकटा तालाब का नामकरण पर बवाल, स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो भाजपा विधायक ने पकड़ ली युवक की गर्दन, तीखी बहसबाजी के बाद प्रस्ताव वापस

Ruckus over naming of Nakata pond when local people protested then BJP MLA held the neck of the youth proposal withdrawn after heated debate

नकटा तालाब का नामकरण पर बवाल, स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो भाजपा विधायक ने पकड़ ली युवक की गर्दन, तीखी बहसबाजी के बाद प्रस्ताव वापस

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के वैशाली विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रिकेश सेन का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में विधायक रिकेश सेन एक युवक के साथ अभ्रदता करते दिखाई दिए. पहले तो विधायक ने युवक को समझाया उसके उन्होंने उसका जबड़ा पकड़कर धमकी दी. पूरा मामला विधायक कार्यालय का बताया जा रहा है. इस मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बीजेपी विधायक के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं.
दुर्ग जिले के कुरुद स्थित नकटा तालाब को लेकर अब सियासत शुरु हो गई है. भोजपुरी की लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन के बाद उनके सम्मान में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने नकटा तालाब का नामकरण शारदा सरोवर करने का ऐलान किया था. जिसके बाद से ही विरोध के स्वर उठने लगे. स्थानीय लोगों ने विधायक से मुलाकात कर विरोध जताया.
दरअसल, मामला कुरुद गांव के नकटा तालाब का नामकरण को लेकर जुड़ा हुआ है. नकटा तालाब का नाम स्वर्गीय शारदा सिन्हा के नाम पर किया गया है. जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया. विरोध करने बीजेपी विधायक के कार्यालय पहुंचे लोगों के साथ विधायक ने अभद्र व्यवहार किया और एक युवक को धक्का मारकर डराने की कोशिश की.
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह तालाब उनके पुरखों ने बनाया है. लेकिन वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने शारदा सिन्हा के नाम पर इसका नामकरण कर दिया. ग्रामीणों ने विधायक रिकेश सेन से मिलकर इस फैसले का विरोध जताया. विरोध के बाद तालाब का नाम लिखे हुए नाम को मिटाया गया.
यह तालाब पहले से ही स्वर्गीय देवदास बंजारे के नाम पर है. बावजूद इसके विधायक रिकेश सेन ने इस तालाब का नाम बदलने का ऐलान किया. लोगों ने इसका विरोध किया है. दस्तावेज में नगर निगम ने उल्लेखित किया है कि यह तालाब देवदास बंजारे के नाम पर है. : स्थानीय निवासी
इस पूरे मामले पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उस तालाब का नाम देवदास बंजारे के नाम पर था. विधायक रिकेश सेन ने ग्रामीणों से तालाब का देवदास बंजारे के नाम पर होने का दस्तावेज मांगा तो ग्रामीणों ने दस्तावेज भी दिखाया. जिसके बाद विधायक रिकेश सेन ने तालाब का नाम यथावत रखने की बात कही है.
वह तालाब देवदास बंजारे के नाम पर है. लोगों ने कहा कि नाम यथावत होना चाहिए तो उनकी भावनाओं के देखते हुए नाम परिवर्तन नहीं किया जाएगा. शारदा सिन्हा के नाम पर क्या करना है, यह महापौर परिषद और सामान्य सभा में तय किया जाएगा. : रिकेश सेन, विधायक, वैशाली नगर विधानसभा.
स्थानीय ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए आखिरकार विधायक रिकेश सेन को अपना फैसला वापस लेना पड़ा है. हालांकि विधायक रिकेश सेन का कहना है कि शारदा सिन्हा के नाम पर क्या रखना है. यह महापौर परिषद और नगर निगम के सामान्य सभा में फैसले के बाद तय होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि सत्ता का अहंकार और छत्तीसगढ़ियों से नफरत देखिये. भाजपा विधायक रिकेश सेन ग्रामीण का जबड़ा दबोच कर धमका रहे हैं. ग्रामीणों के विरोध के बावजूद भाजपा विधायक, कुरुद ग्राम के नकटा तालाब का नामकरण बिहार की गायिका स्वर्गीय शारदा सिन्हा के नाम पर करने पर अड़े हुए हैं. ग्रामीणों की मांग है कि तालाब का नामकरण छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार और अंतरराष्ट्रीय पंथी नृत्य के धरोहर स्वर्गीय देवदास बंजारे के नाम पर होना चाहिए.