नेहरु नगर टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, 18 चक्का टैंकर ने दुपहिया सवार बुजुर्ग दंपत्ति को कुचला, महिला की मौके पर दर्दनाक मौत

Horrific road accident near Nehru Nagar Toll Plaza, 18 wheeler tanker crushed an elderly couple riding a two-wheeler, woman died on the spot

नेहरु नगर टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, 18 चक्का टैंकर ने दुपहिया सवार बुजुर्ग दंपत्ति को कुचला, महिला की मौके पर दर्दनाक मौत

दुर्ग/भिलाई नगर : नेशनल हाईवे रोड क्रमांक 53 पुराना टोल प्लाजा के पास शाम 6 बजे के करीब 18 चक्का टैंकर ने दुपहिया सवार बुजुर्ग दंपत्ति को चपेट में ले लिया. पिछले चक्के में कुछ दूरी तक घसीटे जाने की वजह से बुजुर्ग महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि घायल बुजुर्ग का इलाज सरकारी अस्पताल सुपेला में जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक के मुताबिक बुजुर्ग दंपत्ति सुरेंद्र सिंह एवं उनकी पत्नी महिंदर जीत कौर उम्र 60 साल अपनी स्कूटी नम्बर CG 07 CF 9572 में सवार होकर भिलाई से दुर्ग की तरफ जा रहे थे.
इसी दौरान नेहरु नगर के कोसानगर टोल प्लाजा के पास 18 चक्का टैंकर नम्बर KAए 35 03197 ने पीछे से दुपहिया वाहन को ठोकर मार दी. इस हादसे में दुपहिया का संतुलन बिगड़ गया. पीछे बैठी महिंदर जीत कौर टैंकर के पिछले चक्के की चपेट में आ गई. और बुजुर्ग महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि मृतका के पति सुरेंद्र सिंह को हाथ में चोट आई है. जिनका इलाज सुपेला अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें सिर और हाथ में चोटें आई हैं, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं.
पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई हादसे की खबर मिलते ही सुपेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने फौरन जाम हटाने की कार्रवाई शुरु की और महिला को टैंकर के पहिए के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने टैंकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला लापरवाही से वाहन चलाने का है। सुपेला पुलिस ने टैंकर जब्त कर लिया है और ड्राइवर से पूछताछ जारी है. हादसे की वजह तेज रफ्तार और ओवरटेक करने का प्रयास बताई जा रही है.
स्थानीय लोगों ने हादसे पर गहरा दुख जताया और कहा कि कोसानगर टोल प्लाजा के पास आए दिन तेज रफ्तार वाहन हद्स्प्न की वजह बनते हैं. यहां स्पीड ब्रेकर और अतिरिक्त चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग लंबे समय से की जा रही है. लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.
परिवार के सदस्यों ने बताया कि मृतका का अंतिम संस्कार बुधवार को किया गया. परिजनों का कहना है कि मनिंदरजीत कौर एक सरल स्वभाव की महिला थीं और अपने परिवार में सभी की चहेती थीं. इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB