बर्थडे पार्टी में बंप मारने पर विवाद, स्कूल परिसर में ईंट-पत्थर से कुचलकर दोस्त की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार, मातम में बदली जन्मदिन की खुशियां

Dispute over bumping at birthday party, friend killed by crushing with bricks and stones in school premises, 4 accused arrested, birthday joys turned into mourning

बर्थडे पार्टी में बंप मारने पर विवाद, स्कूल परिसर में ईंट-पत्थर से कुचलकर दोस्त की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार, मातम में बदली जन्मदिन की खुशियां

दुर्ग/भिलाई : दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात जन्मदिन की पार्टी के दौरान युवक की हत्या हो गई. दुर्ग जिले के एचएससीएल कॉलोनी में पार्टी के दौरान किक मारने परंपरा शुरु हुई और विवाद इतना बढ़ गया कि पांच दोस्तों ने एक अन्य दोस्त को जमीन पर पटका और ईंट और पत्थर से कुचलकर मार डाला. वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए. खबर मिलने पर देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना में शामिल दो नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक आरोपी फरार है. जिसकी तलाश की जा रही है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच शिव मंदिर मरोदा निवासी रोशन कुमार ठाकुर उर्फ बेंद्रा उम्र 20 साल की अपने ही एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में हत्या हो गई. रोशन के परिचित नकुल जायसवाल का जन्मदिन था और सरकारी स्कूल परिसर में इसका सेलिब्रेशन हो रहा था. सेलीब्रेशन में करीब 12 दोस्त शामिल थे. बताया जा रहा है कि सेलीब्रेशन के दौरान किक मारने का दौर शुरु हुआ. इस दौरान अचानक दोस्तों के बीच विवाद शुरु हो गया.
रोशन और उसके साथी पार्टी में बर्थडे ब्वाय के साथ मस्ती कर रहे थे और इस बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि हाथापाई होने लगी. देररात इतना विवाद बढ़ा कि रोशन को जमीन पर पटककर उसे पत्थर और ईंट से कुचल दिया गया. इससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया.
वारदात की खबर मिलते ही नेवई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. इस दौरान मौके से शराब की बोतलें, बर्तन और अन्य सामान बरामद किए गए हैं. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो नाबालिगों सहित कुल चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. पांचवे आरोपी की तलाश की जा रही है. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t