नो-एंट्री जोन में घुसे डंपर से मासूम घायल, 7 वर्षीय बच्चे का हाथ कटकर अलग, भीड़ ने की जमकर तोड़फोड़, वाहन समेत ड्राइवर गिरफ्तार

A dumper entered a no-entry zone and injured a child, severed the hand of a 7-year-old child, and the mob vandalized the vehicle and arrested the driver.

नो-एंट्री जोन में घुसे डंपर से मासूम घायल, 7 वर्षीय बच्चे का हाथ कटकर अलग, भीड़ ने की जमकर तोड़फोड़, वाहन समेत ड्राइवर गिरफ्तार

दुर्ग/भिलाई : लाल मैदान डेरा बस्ती के पास नो-एंट्री ज़ोन में घुसा एक डंपर एक 7 वर्षीय बच्चे को चपेट में ले गया. हादसे में बच्चे का हाथ कटकर अलग हो गया. घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने डंपर पर जमकर तोड़फोड़ की. सुपेला पुलिस मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया और डंपर के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया. घायल बच्चे को नाजुक हालत में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह मामला सुपेला थाना अंतर्गत राधिका नगर क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक फरीद नगर के देवार डेरा बस्ती के सामने, लाल मैदान डेरा बस्ती के पास डंपर नो-एंट्री क्षेत्र में घुस गया, जिससे खेलते हुए बच्चा उसकी चपेट में आ गया। बच्चे का नाम फिलहाल सामने नहीं आया है. हादसे के दौरान बच्चे का हाथ कटकर अलग हो गया और वह खून से लथपथ हो गया. आसपास के लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे. गुस्साए स्थानीय नागरिकों ने डंपर पर तोड़फोड़ शुरु कर दी. जबकि चालक खुद वाहन में फंसा हुआ था.
सुपेला पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत किया. पुलिस ने डंपर का निरीक्षण किया और चालक को हिरासत में लिया. घायल बच्चे को फौरन प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सकों के मुताबिक बच्चा नाजुक हालत में है और उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे का हाथ कटने की वजह से हालत संवेदनशील है और उसे सर्जरी की जरुरत हो सकती है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि डंपर का नो-एंट्री ज़ोन में प्रवेश सड़क सुरक्षा नियमों की गंभीर अवहेलना है. भीड़ ने वाहन के शीशे तोड़े और अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचाया. इस तरह के हादसे अक्सर सुरक्षा नियमों की अनदेखी और अनुचित वाहन संचालन के कारण होते हैं. पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा.
सुपेला पुलिस ने कहा कि चालक के खिलाफ सड़क सुरक्षा और शिशु सुरक्षा से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा. पुलिस ने नागरिकों से अपील किया कि वे इस तरह की घटनाओं की सूचना फौरन संबंधित थाना या हेल्पलाइन नंबर पर दें. पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है. यह देखना बाकी है कि चालक ने नो-एंट्री क्षेत्र में प्रवेश क्यों किया और किन कारणों से हादसा हुआ.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t