2 युवतियों ने दो युवकों पर फेंका मिर्च पाउडर, हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल, शहर में चर्चा का विषय, पुलिस अभी तक खामोश?

Two women threw chilli powder on two young men, the video of the attack went viral on social media, becoming a topic of discussion in the city, is the police still silent?

2 युवतियों ने दो युवकों पर फेंका मिर्च पाउडर, हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल, शहर में चर्चा का विषय, पुलिस अभी तक खामोश?

बिलासपुर : शहर में एक बार फिर विवादित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवतियां दो युवक पर मिर्ची पाउडर फेंकती हुई दिखाई दे रही हैं. घटना के दौरान युवक खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है. लेकिन युवतियां लगातार उस पर आक्रामक रही. आसपास मौजूद लोग इस नजारे को देखकर चौंक गए.
सूत्रों की जानकारी के मुताबिक यह घटना आपसी विवाद का नतीजा है. हमला करने वाली युवतियों का शहर में लंबे समय से देह व्यापार से जुड़ा होना बताया जा रहा है. वहीं वीडियो में दिखाई दे रही दो युवतियों में से एक ट्रांसजेंडर है. दोनों के खिलाफ पहले भी पुलिस ने कार्रवाई की है. हालांकि इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है.
इस वजह से संभावना जताई जा रही है कि विवाद पैसे के लेन-देन को लेकर हुआ होगा. पुलिस फिलहाल हालात पर निगरानी बनाए हुए है, इस घटना ने शहर में चर्चा का विषय बन गई है और सोशल मीडिया पर भी लोग इसे लेकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिलने की बात कही है. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर जांच के विकल्प खुले हैं. पुलिस ने कहा कि अगर कोई पीड़ित आगे आकर शिकायत दर्ज कराता है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील किया कि वे इस तरह के मामलों को गंभीरता से लें और किसी भी हिंसक घटना की फौरन खबर संबंधित थाना को दें. पुलिस फिलहाल हालात पर निगरानी बनाए हुए है.
इस घटना से यह साफ होता है कि छोटे-छोटे व्यक्तिगत विवाद भी हिंसक रुप ले सकते हैं. ऐसे मामलों में फौरन कानूनी कदम उठाना जरुरी है. इसके अलावा यह घटना यह भी दिखाती है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो समाज में तेजी से प्रतिक्रिया पैदा कर सकते हैं. लोगों की नजर में यह घटना चिंता और सुरक्षा की जरुरत को उजागर करती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t