20 मिनट में ढूंढ निकाली गुम हुई चांदी की करधन, मैनपुर पुलिस की तत्परता से महिला के चेहरे पर लौटी मुस्कान, आंखों में छलक आए खुशी के आंसू

Lost silver waist belt found in 20 minutes; Mainpur police's prompt action brings a smile back to the woman's face and tears of joy to her eyes.

20 मिनट में ढूंढ निकाली गुम हुई चांदी की करधन, मैनपुर पुलिस की तत्परता से महिला के चेहरे पर लौटी मुस्कान, आंखों में छलक आए खुशी के आंसू

गरियाबंद/मैनपुर : अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम नागरिकों की मदद में भी गरियाबंद पुलिस लगातार संवेदनशील भूमिका निभा रही है. इसका एक सराहनीय उदाहरण मैनपुर थाना क्षेत्र में देखने को मिला. जहां पुलिस टीम ने एक महिला की गुम हुई चांदी की करधन को महज 20 मिनट के भीतर खोजकर उसे सुरक्षित वापस सौंप दिया.
मिली जानकारी के अनुसार गौरघाट निवासी श्रीमती डोगेश ध्रुव अपने घर लौट रही थीं. इस दौरान मैनपुर बस स्टैंड के पास उनकी चांदी की करधन कहीं गिरकर गुम हो गई. काफी देर तक खुद तलाश करने के बावजूद जब करधन का कोई पता नहीं चला तो वे परेशान होकर थाना मैनपुर पहुंचीं और पुलिस से मदद की गुहार लगाई.
महिला की शिकायत सुनते ही थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक हरीश चंद ध्रुव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फौरन पेट्रोलिंग टीम को खबर दी. इसके बाद उपनिरीक्षक दीप कुमार, प्रधान आरक्षक हरीश चंद ध्रुव और आरक्षक अमर लाल नागेश मौके पर पहुंचे और बस स्टैंड क्षेत्र में खोजबीन शुरू की.
पुलिस टीम ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल की. लगातार प्रयासों के बाद सिर्फ 20 मिनट के भीतर गुम हुई चांदी की करधन बरामद कर ली गई. इसके बाद थाना परिसर में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर करधन महिला को सुपुर्द कर दी गई.
महिला की मदद
अपनी मूल्यवान वस्तु इतनी जल्दी वापस मिलने से महिला और उनके परिजन बेहद खुश नजर आए. उसकी आंखों में खुशी के आंसू छलकने लगे. उन्होंने मैनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ईमानदारी और जनसेवा की भावना की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की ऐसी संवेदनशील कार्यशैली आम जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करती है। मैनपुर पुलिस की इस पहल की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t