कुरुद में 4 साल की मासूम बच्ची से दुराचार, जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भर्ती करने से किया मना, 4 टांके लगे, सदमे में बच्ची की मां भी भर्ती

4 year old innocent girl molested in Kurud doctors of district hospital refused to admit her 4 stitches were required girl mother also admitted in shock

कुरुद में 4 साल की मासूम बच्ची से दुराचार, जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भर्ती करने से किया मना, 4 टांके लगे, सदमे में बच्ची की मां भी भर्ती

कुरुद : धमतरी जिले के कुरुद में एक नाबालिग ने साढ़े 4 साल की मासूम से दुराचार किया. बच्ची को 4 टांके लगे. इसके बावजूद जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भर्ती करने से मना कर दिया. इसके बाद 9 अक्टूबर को डीएसपी ने लिखित में सि​फारिश पत्र सीएमएचओ को दिया. तब बच्ची भर्ती हुई. इलाज में भी लापरवाही बरती गई.
कलेक्टर नम्रता गांधी को इसकी जानकारी दी तब सही इलाज शुरु हुआ. इसके बाद बारी-बारी से डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई. रिश्तेदारों ने बताया कि घटना की जानकारी मीडिया तक पहुंचाने की बात को लेकर पुलिस अधिकारी धमका रहे हैं.
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक पता चला कि बच्ची की मां भी सदमे में है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया है.
सीएमएचओ डॉ. यूएल कौशिक को घटना की जानकारी दी. तब वे अस्पताल पहुंचे और बच्ची का सोनोग्राफी, एक्स-रे करवाया. कुरुद एसडीओपी डीएसपी रागिनी मिश्रा ने कहा कि पत्र लिखा तब बच्ची को भर्ती किया गया. हालांकि 19 सितंबर को आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb