सीएम साय ने लघु उद्योग भारती के लिए भूमि देने का दिया आश्वासन, UPSC ने खोली नई आवेदन विंडो, रायपुर दक्षिण विधानसभा परिक्षेत्र में धारा 163 लागू

CM Sai assured to give land for Laghu Udyog Bharti UPSC opened new application window Section 163 implemented in Raipur South Assembly constituency

सीएम साय ने लघु उद्योग भारती के लिए भूमि देने का दिया आश्वासन, UPSC ने खोली नई आवेदन विंडो, रायपुर दक्षिण विधानसभा परिक्षेत्र में धारा 163 लागू

रायपुर दक्षिण विधानसभा परिक्षेत्र में धारा 163 लागू

रायपुर : जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा पारित आदेश में 16 अक्टूबर 2024 से धारा 163 लागू कर दी गई है. शासकीय कर्तव्य पर ड्यूटी के दौरान अस्त्र-शस्त्र धारण करने शारीरिक दुर्बलता वृद्धावस्था तथा दिव्यंका पर लाठी पकड़ने तथा धार्मिक आस्थाओं के आधार पर अर्थशास्त्र पर यह प्रतिबंध लागू नहीं है. यह आदेश रायपुर दक्षिण विधानसभा परिक्षेत्र में लागू किया गया है.

जल्द लागू होगी नई उद्योग नीति

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अग्रसेन भवन खुर्सीपार में आयोजित क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन 2024 का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया. इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, लघु उद्योग के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम पटेल, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघानिया, लघु उद्योग भारती के म.प्र. अध्यक्ष राजेश मिश्रा सहित अन्य उद्यमी मौजूद थे.
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आगामी माह नवम्बर में प्रदेश की नई उद्योग नीति 2024-29 लांच करने की तैयारी है. इस नीति में छोटे और मझोले उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष रुप से प्रावधान किये जा रहे हैं. उद्यमियों की मांग पर मुख्यमंत्री साय ने लघु उद्योग भारती के लिए नया रायपुर में भूमि एवं मध्यप्रदेश के समान छत्तीसगढ़ में भी एमएसएमई (माइक्रो एंड स्माल मिडियम इंटरप्राइजेस) मंत्रालय के अधीन स्थापित करने का आश्वासन दिया. मुख्यमंत्री साय और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने लघु उद्योग भारती की ’छत्तीसगढ़ उद्योग दर्पण 2024’ पुस्तक का विमोचन किया.
इस अवसर पर दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर एवं अन्य जनप्रतिनिधि और कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला, संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी सहित बड़ी तादाद में म.प्र.एवं छत्तीसगढ़ के उद्यमी मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

UPSC ने खोली नई आवेदन विंडो

इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) 2025 में भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (IRMS) को शामिल करने के सरकार के फैसले के मद्देनजर, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नए आवेदकों के लिए आज से एक नई आवेदन विंडो खोल दी है. यह विंडो 22 नवंबर तक खुली रहेगी.
बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर दिया है. उन्हें फिर से आवेदन करने की जरुरत नहीं है. इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025 के उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय देने के लिए आयोग ने 2025 के लिए प्रारंभिक और मुख्य परीक्षाओं को स्थगित करने का भी फैसला लिया है. इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा प्रारंभिक अब 8 जून को आयोजित की जाएगी. और मुख्य परीक्षा अब अगले साल 10 अगस्त को होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्ती से कार्यवाही करने अधिकारियों को दिए निर्देश

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्यवाही की जाए. हर हाल में कानून और व्यवस्था बहाल रखना चाहिये. पुलिस त्वरित कार्यवाही करे और चौकन्ना रहे.
स्थानीय स्तर पर होने वाली घटनाओं पर पुलिस की पैनी नजर होनी चाहिए और इन घटनाओं के संभावित परिणाम पर भी विचार किया जाना चाहिए. अपराधों को रोकने के लिए नशे के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाया जाए। गांजा, अवैध शराब, ड्रग्स की तस्करी पर मुस्तैदी से कार्यवाही हो.
नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि में पुलिस की गश्त नियमित रुप से होनी चाहिए. पुलिस के आला अफसर भी अनिवार्य रुप से पेट्रोलिंग करें. रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, हवाई अड्डों के साथ ही संवेदनशील इलाकों में नियमित रुप से पुलिस की पेट्रोलिंग होती रहनी चाहिए. नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शॉपिंग मॉल, दुकानों, होटलों आदि रात्रि के समय पर निर्धारित समय पर बंद होनी चाहिए. बियर बार एवं होटल निर्धारित समय पर बंद हो ऐसे होटल जहां शराब की अवैध बिक्री की शिकायत मिलती है उन पर सख्त कार्यवाही की जाए. सायबर क्राईम को रोकने के लिए तत्परता से प्रभावी कार्यवाही की जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb