ऑलमारी के लॉकर में रखा सोने का हार चोरी, चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली कामयाबी
The gold necklace kept in the almirah locker was stolen police succeeded in arresting four accused
धमतरी : धमतरी जिले के थाना केरेगांव इलाके में घर से सोने की हार चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिली है.
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्गेश्वरी वट्टी पति कमलेश कुमार वट्टी 24 जून 2024 को अपनी ऑलमारी के लॉकर में सोने का हार रखी थी. 22 जुलाई 2024 को अपनी ऑलमारी खोलकर लॉकर को देखी तो लॉकर में रखा सोने का हार कीमत करीब 96000/- हजार रुपये नही था. कोई अज्ञात चोर प्रार्थिया के सोने के हार को ऑलमारी का लॉकर तोड़कर चोरी कर ले गया.
प्रार्थिया की इस रिपोर्ट पर थाना केरेगांव में अप. क्र. 50/24 धारा 305 (a) भारतीय न्याय संहिता 2023 दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. केरेगांव पुलिस द्वारा आरोपी के बारे में लगातार मुखबिर से खबर और आसपास पूछताछ की जा रही थी.
इस दौरान संदेही पुष्पेन्द्र नेताम से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि पुष्पेंद्र और चमरु राम,जितेश पोया, रंजीत ध्रुव द्वारा एक राय होकर होकर चोरी की प्लान बनाकर प्रार्थिया के घर में घुसकर आलमारी खोलकर लाकर में रखे सोने के हार को चोरी करना बताया.
जिसको गवाहों के सामने पुष्पेंद्र के घर से चोरी किया हुआ सोने की हार बरामद किया गया और आरोपियों के खिलाफ थाना केरेगांव में धारा 305(a), 331(4), 238(ग) भारतीय न्याय संहिता के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
आरोपी का नाम
(01). पुष्पेन्द्र नेताम पिता समारु राम नेताम उम्र 27 साल साकिन ग्राम चनागांव, थाना केरेगांव, जिला धमतरी (छ.ग.)
(02). चमरु राम नाथ पिता स्व सुबेदी निषाद उम्र 50 साल साकिन ग्राम चनागांव, थाना केरेगांव
(03). जितेश पोया उर्फ जीतू (मरकाम) पिता स्व अंकालू राम मरकाम उम्र 37 साल साकिन ग्राम चनागांव, थाना केरेगांव
(04). रंजीत ध्रुव (मरकाम) पिता स्व सुकदेव ध्रुव उम्र 46 साल ग्राम चनागांव थाना केरेगांव जिला धमतरी (छ.ग.)
इस मामले की कार्यवाही में थाना प्रभारी केरेगांव सउनि. प्रदीप सिंह, प्रआर. कांतीलाल साहू, डिकेश सिन्हा, आरक्षक राजू भारद्वाज, जितेन्द्र ठाकुर का विशेष योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



