4 साल की बच्ची के साथ दुराचार मामले में पुलिस ने की लीपापोती, महिलायें सुरक्षित नहीं, मशाल जुलूस निकाल भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Police covered up the case of molestation of a 4 year old girl women are not safe took out a torch procession and raised slogans against the BJP government
4 साल की बच्ची के साथ दुराचार मामले में पुलिस ने की लीपापोती
रायपुर : राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 9 महीने के भाजपा सरकार के राज में छत्तीसगढ़ में महिलायें असुरक्षित हो गयी है. इससे बड़ा दुर्भाग्यजनक क्या हो सकता है. राजधानी में महिलायें सुरक्षित नहीं हैं. रायपुर नया बस स्टैण्ड में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता है. दूसरे दिन रिपोर्ट लिखा गया. उसमें भी सामूहिक दुष्कर्म को नकार दिया गया. बलात्कार का रिपोर्ट लिखा गया. यहां भी पुलिस अपराधियों को सजा देने के बजाय उन्हें बचाने में लगी है. रोज-रोज प्रदेश में कहीं न कहीं सामूहिक बलात्कार की घटना हो रही है. महिलायें खुले में बाहर निकलने में भयभीत हो रही है. बस्तर, जशपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर से लेकर राजधानी रायपुर में भी महिलायें खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है. बेहद दुर्भाग्यजनक है कि सरकार जिसे इन मामलों को गंभीरता से लेकर कार्यवाही करवाना चाहिए. वह बलात्कार जैसी घटनाओं को भी छुपाने और अपराधियों को बचाने का काम कर रही है. अभी तक 8 महीने में प्रदेश में महिलाओं के प्रति 3094 जुर्म हुए हैं. और 600 से ज्यादा बलात्कार की घटना हुई है.
भिलाई के डीपीएस स्कूल में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार की घटना हो गई. बिना एफआईआर के एसपी ने घटना को नकार दिया. जबकि पास्को एक्ट में प्रावधान है कि ऐसी कोई घटना होने पर पहले एफआईआर होना चाहिए. उसके बाद जांच होनी चाहिये. भिलाई के बच्ची के साथ दुराचार के मामले में दो-दो डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बच्ची के निजी अंगों में चोट है. कुछ गलत हुआ है. उसके बाद एसपी मामले को नकारते हैं. हम पूछना चाहते हैं कि पुलिस ने एफआईआर कब किया? मेडिकल बोर्ड का गठन कब हुआ? बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण कब कराया गया? घटना सरकार के संज्ञान में था. सरकार ने क्या कार्यवाही किया? पास्को एक्ट में एफआईआर बिना किये क्लीनचीट दिये जाने के कारण एसपी पर कार्यवाही क्यों नहीं किया गया?
रायगढ़ के पुसौर में एक आदिवासी महिला के साथ 14 लोगों ने दुराचार किया, पुलिस रिपोर्ट लिखने में बहानेबाजी कर रही थी. मीडिया में दबाव के बाद रिपोर्ट लिखा गया. जशपुर के एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार हो गया. कोण्डागांव में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार हो गया, 20 दिन तक रिपोर्ट नहीं लिखी गई.
बेहद दुर्भाग्यजनक है कि बंगाल की घटना पर प्रतिक्रिया देने वाले भाजपाई छत्तीसगढ़ में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी पर मौन है. हमने इस बारे में ज्ञापन सौपने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से भी समय मांगा है.
इस मामले में कांग्रेस ने फैसला लिया है कि हम अपनी बहन, बेटियों की रक्षा की लड़ाई लड़ेंगे. आंदोलन करेंगे. सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के लिये मजबूर करेंगे. 2 सितंबर को इस मामले को लेकर पूरे प्रदेश में प्रेस कांफ्रेंस होगी और 3 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
टीकाकरण से दो बच्चों की मौत पर बोले पूर्व डिप्टी सीएम टीएस कुछ तो छुपा रही सरकार
बिलासपुर : पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा है कि बिलासपुर जिले में टीकाकरण से दो बच्चों की मौत के बाद दवा की जांच क्यों नहीं की गई? क्या दवा अमानक थी तो बच्चों का पोस्टमार्टम क्यों नहीं करवाया गया? क्या सरकार का दायित्व नहीं है? सरकार कुछ छुपा रही है.
मृतक बच्चों के परिवार के प्रति पूर्व डिप्टी सीएम ने संवेदना व्यक्त करते हुए जिला अस्पताल में चल रहे पांच बच्चों का जल्द स्वस्थ लाभ की कामना की. पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने कहा है कि भाजपा शासन काल में समुचित इलाज के अभाव में लोगों की मौत हो रही है. आदिवासी बच्चों की मौत हो गई डायरिया और मलेरिया से कोटा क्षेत्र में पांच मासूम बच्चों की मौत हो गई और फिर से टीकाकरण से दो बच्चों की मौत हो गई. राज्य सरकार की लापरवाही को दर्शाता है.
शैलेश पांडे ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है. लगातार बड़ी घटनाएं भी हो रही हैं. और डायरिया मलेरिया हैजा गंभीर बीमारियों से लोगों की मौत हो रही है.
शैलेश पांडे ने कहा है कि मासूम बच्चों की टीकाकरण से मौत हो जाना यह बताता है कि सरकार मौन है सरकार की आंखों में पट्टी बंधी है. कुछ देख नहीं पा रहे हैं और मासूम बच्चों की मौत के मामले में यहां के अधिकारी भी झूठ बोल रहे हैं. साथ ही जिम्मेदार और अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं. मासूम बच्चों की मौत के मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने की है. और प्रदेश स्तर पर एक जांच समिति बनाकर इस मामले की जांच करने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
युवा कांग्रेस मैनपुर द्वारा मशाल जुलूस निकाल कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
गरियाबंद/मैनपुर : प्रदेश के भाजपा सरकार के दमनकारी नीतियों और विधायक देवेन्द्र यादव के गिरफ्तारी के खिलाफ और भिलाई में लाठी चार्ज के विरोध में रविवार शाम 7 बजे तहसील मुख्यालय मैनपुर में ब्लॉक युवा कांग्रेस द्वारा मशाल रैली निकाल कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.
युवा कांग्रेस के मैनपुर ब्लाक अध्यक्ष सोहन नागेश के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह के सामने से मशाल रैली निकाल कर बस स्टैण्ड, मेनरोड़ हमर मैनपुर चौक होते हुए फिर बस स्टैण्ड पहुंची.
इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लाक युवा कांग्रेस युवा सोहन नागेश ने कहा छत्तीसगढ़ में जब से भाजपा सरकार बनी है. लगातार कांग्रेस के नेताओं और कार्यकार्ताओं को परेशान किया जा रहा है. हमारे कांग्रेस के विधायक देवेन्द्र यादव और कई कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया गया है. जिन्हे फौरन रिहा किया जाए. नहीं तो आने वाले समय में युवा कांग्रेस द्वारा उग्र आन्दोलन किया जाएगा.
इस मौके पर प्रमुख रुप से युवा कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सोहन नागेश, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गैंदु यादव, चित्रांश ध्रुव, तनवीर राजपूत, गजेन्द्र यादव, एस एस यू आई ब्लाक अध्यक्ष सोनु यादव, रामभरोसा नेताम, धनसु दिवान, टिकेन्द्र नेताम, लिकेश यादव, रेवन दिवान, पिन्टू मरकाम, भीलेश्वर ध्रुर्वा, दुलेन्द्र नेगी, पवन जगत, तेजराय यादव, रोशन चिण्डा, देवी सिंह नागेश, भुपेन्द्र कमलेश, भुनेश्वर ध्रुव, सेवन दिवान, गौकरण नेगी, डगेन्द्र नेताम, अजय ठाकुर, लखमु मरकाम और बड़ी तादाद में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
विधायक देवेंद्र यादव के समर्थन में युवा कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली
गरियाबंफ़/देवभोग : बलौदा बाजार मामला मे गिरफ्तार भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीति अपने उफान पर है. लगातार धरना प्रदर्शन के साथ आंदोलन को भी प्रदेश भर में आयोजित किया जा रहा है. इसी तर्ज पर युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भविष्य प्रधान के नेतृत्व में मशाल रैली निकालते जोरदार नारेबाजी किया गया.
युवा कांग्रेस पदाधिकारी विश्राम गृह से गांधी चौक तक मशाल रैली निकाली. इसके अलावा देवेन्द्र यादव जिंदाबाद लोकतंत्र की हत्या करना बंद करो विष्णुदेव साय हाय हाय जैसे नारों के साथ अपनी नाराजगी जाहिर किया.
इस मौके पर युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भविष्य प्रधान ने कहा कि बीजेपी सरकार लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही है और यह बलौदा बाजार आगजनी कांड में साफ देखने को मिल रहा है आज विधायक देवेन्द्र यादव पर षडयंत्रपूर्वक तरह-तरह की जो धारा लगाना नही चाहिए वह धाराओं के साथ देवेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जिस लेकर प्रदेश भर के युवा कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्त्ता में नाराजगी है और देवेन्द्र यादव के इंसाफ नही होता तो आगामी दिनों उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी भी भविष्य प्रधान ने दी है. मशाल रैली के दौरान उमेश डोंगरे अखिलेश बघेल परमेश्वर धुर्वा अनामो बघेल महेश नागेश बिलभद यादव खेमराज सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजुद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
लगातार हो रही रेप की घटना और बढ़ते अपराधों के विरोध में NSUI ने निकाली मशाल यात्रा
रायपुर : भिलाई स्टील प्लांट के डीपीएस स्कूल में 4 साल की बच्ची से छेड़छाड़, प्रदेश में लगातार हो रही रेप/अनाचार की घटनाएँ और लगातार बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ शनिवार शाम को NSUI कार्यकर्ताओं ने मशाल यात्रा निकाली. NSUI प्रदेश नीरज पांडेय के नेतृत्व में गांधी मैदान कांग्रेस भवन से गांधी प्रतिमा आजाद चौक तक मशाल लेकर निकले छात्र और एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि डीपीएस स्कूल में 4 साल की अबोध बच्ची के साथ हुई छेड़छाड़ की गंभीर घटना बेहद दुखद है. नियमानुसार पहले इस मामले में एफआईआर होनी थी. उसके बाद जांच किया जाना था. पुलिस ने मेडिकल बोर्ड के सामने बच्ची का परीक्षण क्यों नहीं करवाया? इस पूरे मामले में एसपी का बयान भी बेहद ही गैर जिमेदाराना तथा आरोपियों को बचाने वाला है.
हाल ही में 24 घंटे के अंदर राजधानी के बस स्टैंड में अधेड़ महिला और भिलाई में युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आयी लेकिन पुलिस आरोपियों को अभी तक नहीं पकड़ पाई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
दुर्ग : बुधवार 4 सितंबर को मालवीय नगर स्थित खालसा स्कूल में पूर्वान्ह 11 बजे तीज मिलन उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा. दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, महिला बाल विकास प्रभारी जमुना साहू सहित सभी कांग्रेस पार्षद, छाया पार्षद व शहर कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस संगठन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे.
उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम करेंगी. विशिष्ट अतिथि के रुप से पूर्व केबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, अनिला भेडिया और पूर्व विधायक अरुण वोरा मौजूद रहेगें.
समारोह में अतिथि के रुप में पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, प्रतिमा चंद्राकर, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, भिलाई-3 चरोदा निगम महापौर निर्मल कोसरे, भिलाई के महापौर नीरज पाल, रिसाली महापौर शशि सिन्हा, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजेन्द्र साहू, अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक क्षितिज चंद्राकर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर व मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद शामिल होंगे.
महापौर धीरज बाकलीवाल व सभापति राजेश यादव ने कहा कि हरितालिका तीज पर्व राज्य की महिलाओं और बहनों का सबसे बड़ा त्यौहार है. महिलाओं के सम्मान व उत्साह को बढ़ाने के लिए ही तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. आयोजन में तीज क्वीन, पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता, रस्सा खींच प्रतियोगिता, गोली चम्मच प्रतियोगिता सहित अन्य विविध कार्यक्रम होंगें.
समारोह में दूर्ग शहर विधान सभा क्षेत्र की सभी महिलाओं व बहनों को आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम के लिए जोरदार तैयारी की जा रही है. बाकलीवाल व यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाए व बहनें नारीशक्ति के रुप में देवी स्वरुप पूज्यनीय है. उनके सम्मान के लिए कांग्रेस द्वारा यह गौरवशाली आयोजन किया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
महिला सुरक्षा पर सवाल –सीमा अनंत
कवर्धा : महिला कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा अनंत ने लगातार महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, यौन उत्पीड़न ,स्कूली छात्रों के साथ छेड़छाड़ जैसी पर चिंता व्यक्त करते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल किया कि क्या आख़िर कब तक ऐसी घटना की पुनरावृत्ति होती रहेगी? और हम घटना पर दुःख जताकर अपनी ज़िम्मेदारी से बचते रहेगें? घटना चाहे देश के किसी भी राज्य का हो या शहर का हो या गांव. महिलाए कही भी सुरक्षित नहीं हैं. घटनाएँ लगातार बढ़ती जा रही हैं. सरकार व पुलिस प्रशासन अंकुश लगाने असफल साबित हो रही है. चाहे दुर्ग डीपीएस स्कूल में मासूम बच्चों के साथ हुए घटना हो या बस स्टैण्ड रायपुर के सार्वजनिक स्थल का जहां पर महिला के साथ हुई रेप का मामला हो. आज अभिवावक व महिलायें डरी सहमी हुई है. लगातार मीडिया अन्य माध्यम से प्रशासन व पुलिस प्रशासन को सजग हो जाने के लिए अवगत कराया जाता है. लेकिन नजरंदाज कर दिया जाता है और घटनायें घट जाती है. देश में पहली बार ऐसा हुआ हैं कि देश के सर्वोच्च पद पर बैठी राष्ट्रपति को माहिलाओ की सुरक्षा ओर कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए अपनी बात रखनी पड़ी. महामहिम द्रोपति मूर्मू ने कहा कि मैं बुरी तरह डरी हुई और स्तब्ध हूं. केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार पर सवाल उठ रहा है. देश कि प्रथम व्यक्ति महामहिम राष्ट्रपति ने पीड़ा जताई है इससे समझ आता हैं कि हालात कितने गंभीर हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



