रायपुर में फर्जी वकील गिरफ्तार, काला कोर्ट पहनकर पहुंचा कोर्ट, आरोपी से कई आधार कार्ड, आईडी जब्त, असली वकीलों को ऐसे हुआ शक, खुली पोल

Fake lawyer arrested in Raipur; he arrived at the court wearing a black coat. Multiple Aadhaar cards and ID proofs were seized from the accused. Real lawyers grew suspicious, leading to the exposure of the fraud.

रायपुर में फर्जी वकील गिरफ्तार, काला कोर्ट पहनकर पहुंचा कोर्ट, आरोपी से कई आधार कार्ड, आईडी जब्त, असली वकीलों को ऐसे हुआ शक, खुली पोल

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक फर्जी वकील पकड़ाया है. आरोपी के पास से पुलिस ने कई आधार कार्ड, पहचान पत्र समेत आईडी जब्त की है. आरोपी एक क्लाइंट को अपने झांसे में लेकर उसका काम कराने के लिए पहुंचा. इसी दौरान वहां मौजूद अधिवक्ताओं को जब शक हुआ तो उसे पकड़कर पुलिस को इसकी खबर दी गई. ये मामला रायपुर कोर्ट परिसर का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर में एक व्यक्ति वकील जैसे कपड़े पहनकर न्यायालय परिसर पहुंचा. खुद को कभी हरीश डहरिया तो कभी मनीष कुर्रे बता रहा था. परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं को जब शक हुआ तो उसे पकड़कर सिविल लाइन पुलिस को इसकी जानकारी दी गई.
पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के कब्जे से 5 आधार कार्ड, पहचान आईडी समेत फर्जी दस्तावेज जब्त किए गए. आरोपी से पूछताछ में पता चला कि एक क्लाइंट को झांसे में लेकर उसका काम करवाने के लिए कोर्ट पहुंचा था. इसी दौरान वहां मौजूद अधिवक्ताओं को जब उस पर शक हुआ तो उन्होंने उसे पकड़कर पुलिस को इसकी जानकारी दी.
जांच के दौरान यह व्यक्ति खुद को हरीश डहरिया बताकर वकालत से जुड़े काम करता हुआ पाया गया. संदिग्ध लगने पर जब उससे दस्तावेज मांगे गए तो उसकी असली पहचान सामने आई. जांच में पता चला कि उसका असली नाम मनीष कुर्रे है. अधिवक्ता संघ के मुताबिक आरोपी ने अपने विजिटिंग कार्ड और व्हाट्सएप डीपी में खुद को वकील के रूप में दर्शाया हुआ था. आपको बता दें कि दिल्ली की तर्ज पर बाहर से फर्जी डिर्गी लेकर कई ऐसे फर्जी वकील रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के अलग-अलग कोर्ट में घूम रहे है. जो लोगों से पक्षकार की मदद के बहाने हफ्ता वसूली करने लगते है.
उसने एक पक्षकार से जमानत कराने के नाम पर 10 हजार रुपये भी लिए थे. मामले की जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उसके आधार कार्ड में उसकी उम्र 20 साल दर्ज है. इसके अलावा उसने खुद को बीए, बीकॉम, एलएलबी और एलएलएम डिग्रीधारी बताया था. पूछताछ में आरोपी ने यह भी कबूल किया कि उसके साथ और पांच लोग जुड़े हुए हैं. जो इसी तरह की गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिवक्ता संघ ने उसे सिविल लाइन्स पुलिस के हवाले कर दिया.
जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी के साथ कुछ और लोग भी जुड़े हुए है. आरोपी से सिविल लाइन पुलिस पूछताछ कर रही है. जांच के बाद आरोपी कौन है और वो कब से कोर्ट परिसर आ रहा है? इसकी जांच की जा रही है? साथ ही आरोपी ने ऐसे ही कितनों को चूना लगाया है. इसकी भी जांच की जा रही है. जांच के बाद ही इस पूरे मामले के बारे में पता चल पाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t