पड़ोस की लड़की से शादी की जिद, इंकार सुनकर बौखलाया आशिक, महिला के चेहरे पर फेंका गर्म तेल, अस्पताल में भर्ती, फरार आरोपी की तलाश जारी

Insisted on marrying the girl from the neighbourhood, lover got furious on hearing the refusal, threw hot oil on the woman's face, admitted to hospital, search for absconding accused continues

पड़ोस की लड़की से शादी की जिद, इंकार सुनकर बौखलाया आशिक, महिला के चेहरे पर फेंका गर्म तेल, अस्पताल में भर्ती, फरार आरोपी की तलाश जारी

दुर्ग : भिलाई में छावनी थाना क्षेत्र में एक महिला के चेहरे पर गर्म तेल फेंकने का मामला सामने आया है. घटना के बाद छावनी थाना पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करा दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई में छावनी थाना क्षेत्र में एक महिला के चेहरे पर गर्म तेल फेंकने के बाद छावनी थाना पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. वही फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है. छावनी थाना क्षेत्र के कैंप 1 में रहने वाली लोक कलाकार शकुंतला मारकंडे यूपी से कार्यक्रम प्रस्तुति के बाद अपनी बेटी के साथ घर वापस लौट रही थी.
इसी दौरान घर के बाहर पहले से खड़े उसके पड़ोसी राकेश साहू ने कटोरे में भरे गर्म तेल को उसके चेहरे पर फेंक दिया. जिसके कारण शकुंतला करीब 10 से 15% तक झुलस गई.मोहल्ले वालों ने घटना की खबर छावनी थाना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया. वही फरार आरोपी की पतासाजी पुलिस टीम लगाई गई है.
घायल शकुंलता मारकंडे ने बताई कि आरोपी राकेश साहू उससे शादी करना चाहता था. लेकिन महिला पहले से शादीशुदा है. और उसको बार बार मना करती थी. उसके बाद भी आरोपी राकेश उस पर गलत नियत रखता था और आते-जाते समय उसके साथ छेड़खानी भी करता था. इसके पहले भी महिला से आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन पुलिस ने किसी तरह की कार्यवाही नही की.
वही मामले में पुलिस प्रवक्ता एलेक्जेंडर किरो ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि महिला का पति उसे त्याग दिया है. और आरोपी के साथ उसका पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था. और शादी करने से मना करने पर महिला ने मना कर दिया था. जिसके कारण आरोपी ने गर्म तेल उसके चेहरे पर फेंक दिया. जिसके कारण उसे जिला अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है. महिला की हालत में सुधार आने के बाद उसका बयान लिया जाएगा. फिलहाल घटना को अंजाम देने वाले फरार आरोपी राकेश साहू की पुलिस तलाश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB