अधेड़ के चेहरे पर भारी पत्थर पटककर हत्या, इधर लिव इन गर्लफ्रेंड को दी दर्दनाक मौत, सांस उखड़ने तक घसीटा फिर नाली में फेंका, डबल मर्डर से दहला इलाका

A middle-aged man was murdered by having a heavy stone smashed onto his face; meanwhile, his live-in girlfriend was subjected to a gruesome death—dragged until she breathed her last and then dumped into a drain. The area has been left reeling by this double murder.

अधेड़ के चेहरे पर भारी पत्थर पटककर हत्या, इधर लिव इन गर्लफ्रेंड को दी दर्दनाक मौत, सांस उखड़ने तक घसीटा फिर नाली में फेंका, डबल मर्डर से दहला इलाका

बलौदाबाजार-भाटापारा : बलौदाबाजार जिले में 24 घंटे के अंदर दो हत्याएं हुईं. पहली घटना बुधवार रात को हुई. जिसमें एक शख्स की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई. वहीं दूसरी घटना गुरुवार को हुई, जिसमें एक शख्स ने महिला की हत्या की .बताया जा रहा है कि आरोपी के महिला से अवैध संबंध थे.
पहली घटना में अधेड़ की हत्या : पहली घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के सिंगापुर गांव
में हुई.जहां अधेड़ राजा राम उर्फ चोटी साहू पिता महत्तर उर्फ बनिया साहू उम्र करीब 52 साल की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई. इस केस में पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया है. बुधवार रात माता देवालय वार्ड के शांतिनगर में शव मिला था. खबर मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरु की. पुलिस के मुताबिक मृतक मजदूरी का काम करता था. यह घटना रात लगभग दो बजे के आसपास की है.
पुलिस को खबर मिली कि एक व्यक्ति अखिलेश यादव की लाश पड़ी है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंच कर जांच में जुट गई. एक आरोपी की पुलिस के गिरफ्त में हैं. जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.''- आशीष अरोरा,SDOP भाटापारा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?

दूसरी घटना में महिला की हत्या
बलौदाबाजार : दूसरी घटना नगर बलौदाबाजार के लोहिया नगर में हुई. लोहिया नगर के पास महिला की हत्या का मामला सामने आया. युवक ने पहले महिला की पिटाई की इसके बाद पत्थर पर सिर पटककर हत्या कर दी. इसके बाद शव को घर से घसीटकर नाली में फेंक दिया. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
मामले में SDOP बलौदाबाजार निधि नाग ने बताया कि घटना रात करीब 8 बजे के आसपास की है. पुलिस को खबर मिली कि एक महिला की लाश नाली में पड़ी है. मृत महिला का नाम सरस्वती कुर्रे उम्र 26 साल हैं.
''बलौदाबाजार शहर में लोहिया नगर यह घटना हुई थी. घटना की खबर मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंच कर जांच में जुट गई. तकरीबन 1 घंटे बाद ही हत्या के आरोपी विनय दुबे को बलौदाबाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया'- निधि नाग,एसडीओपी बलौदाबाजार
क्यों की हत्या?
ये घटना बुधवार रात 8.30 बजे की है. जब विनय दुबे ने अपनी ही गर्लफ्रेंड सरस्वती कुर्रे की बेरहमी से हत्या की. दोनों पिछले तीन साल से लिव इन में रह रहे थे. घटना वाले दिन दोनों के बीच में विवाद हुआ. जिसके बाद विनय ने सरस्वती की बेरहमी से हत्या कर दी. विनय ने सरस्वती की जान क्यों ली इस बात का खुलासा नहीं हो सका है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?