सीएम विष्णुदेव साय ने नए मुख्यमंत्री निवास में किया गृहप्रवेश, नो योर आर्मी कार्यक्रम का किया शुभारंभ, CM आज जायेंगे दिल्ली
CM Vishnudev Sai entered the new Chief Minister residence inaugurated the Know Your Army program CM will go to Delhi today
सीएम विष्णुदेव साय ने 65 करोड़ की लागत से बने नए मुख्यमंत्री निवास में किया गृहप्रवेश
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवरात्रि के पावन अवसर पर विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर नवा रायपुर में नवनिर्मित नए मुख्यमंत्री निवास में गृहप्रवेश किया. मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय के साथ मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि के बीच पूजा-अर्चना की. उन्होंने अपनी माता जसमनी देवी से आशीर्वाद ग्रहण कर गृह प्रवेश किया.
इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका उनकी धर्मपत्नी रानी डेका काकोटी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस सहित अनेक विधायक और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे. गृहप्रवेश कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों ने मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दी.
रिपोर्ट्स के मुताबिक छत्तीसगढ़ में का नया सीएम आवास करीब 65 करोड़ रुपये की लागत से बना है. सीएम आवास में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है. सीएम आवास की सुरक्षा के लिए आवास परिसर में हाइटेक तकनीकी का उपयोग किया गया है.
सीएम आवास में प्राइवेट थियेटर, हेल्थ सेंटर, लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं होंगी। यह करीब 8 एकड़ में बनकर तैयार हुआ है.
मुख्यमंत्री साय की घोषणा, 7 अक्टूबर तक के लिए बढ़ाई भव्य सैन्य समारोह एवं प्रदर्शनी
रायपुर : साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य सैन्य समारोह एवं प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री साय का जैकेट पहनाकर सेना ने अपने अंदाज में स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना के करतब को देखकर रोमांचित हुए और उनकी कौशल और क्षमता को सराहा.
मुख्यमंत्री साय ने दो दिवसीय सैन्य प्रदर्शनी को आम नागरिकों के उत्साह को देखते हुए एक दिन बढ़ाने की घोषणा की. अब प्रदर्शनी का आयोजन 5 एवं 6 अक्टूबर के अलावा 7 अक्टूबर तक किया जाएगा. प्रदर्शनी दिन में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक एवं शाम को 6 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित की जायेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
मुख्यमंत्री साय ने साइंस कॉलेज मैदान में नो योर आर्मी कार्यक्रम का किया शुभारंभ
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नो योर आर्मी कार्यक्रम का आगाज हो गया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया है. इस आयोजन में लगभग 500 जवान सैन्य बलों का रणनीतिक कौशल दिखाएंगे. भीष्म टैंक, 950 गोलियां दागनी वाली राइफल और 50 से ज्यादा हथियारों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी. भारतीय सेना खुखरी डांस दिखाएगी और छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हो रहा है. दंतेवाड़ा के बच्चे सेना के साथ घुड़सवारी करेंगे. बड़ी तादाद में दर्शक साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे.
सैन्य प्रदर्शनी समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस प्रदर्शनी में अपनी सेना की ताकत, उनकी क्षमता और हमारे वीर जवानों के शौर्य को देखकर रोमांचित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगाने के लिए सेना का एक अकेला जवान ही काफी होता है. सेना की वर्दी में किसी चुस्त-दुरूस्त जवान को देखकर ही हमारे भीतर जोश आ जाता है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर जब हम कर्तव्य-पथ पर अपने सैनिकों को परेड करते हुए देखते हैं. तब हर भारतीय के मन में विचार अवश्य आता है कि काश हम भी भारतीय सेना का हिस्सा होते.
उन्होंने कहा कि हमारी यह सेना संख्या दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में गिनी जाती है। हमारी यह सेना अपने अनुशासन और दक्षता के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है.
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 6 अक्टूबर को नई दिल्ली जाएंगे. निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय रात्रि 7 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विमान द्वारा रवाना होकर 8.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री नई दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे.
जल जगार महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया कई योजनाओं के हितग्राहियों का सम्मान
धमतरी : धमतरी जिले के रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में आयोजित दो दिवसीय जल जगार महोत्सव का का शुभारम्भ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया गया.
इस अवसर पर साय ने कई योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान किया. इनमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम पंचायत के तहत बिरेतरा सरपंच उषा साहू, भेण्डरी सरपंच प्रीतराम देवांगन, स्वच्छता शुल्क संग्रहण के लिए मेघा सरपंच शंकरलाल साहू और ग्रीन आर्मी स्वच्छाग्रही सुलोचना सोनी का सम्मान किया गया. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में सांकरा सरपंच शशि ध्रुव, अरूण सार्वा और बालप्रसाद रामसिंग और लखपति दीदी योजना के हितग्राही पोटियाडीह की संतोषी हिरवानी का मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान किया गया. प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत कौहाबाहरा सरपंच शिवप्रसाद नेताम, जिला अध्यक्ष कमार समाज बुधलाल नेताम, सर्कल अध्यक्ष चंदनपुर मयाराम नेताम और एनआरएलएम बिहान के तहत नवदुर्गा स्व सहायता समूह रींवागहन की सदस्य शशि कौशल का सम्मान किया गया.
वन विभाग की तरफ से वनधन विकास अंतर्गत हर्बल प्रोडक्ट निर्माण प्रसंस्करण केन्द्र दुगली के तहत सांकरा की जय मां वैष्णी स्व सहायता समूह की अध्यक्ष संतोषी मरकाम, उद्योग विभाग की तरफ से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत लोहरसी के राजमिस्त्री संघ अध्यक्ष तिलक देवांगन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की तरफ से जल जीवन मिशन रेट्रोफिटिंग ’’हर घर जल’’ प्रमाण पत्र रूद्री सरपंच अनिता यादव और जल बहिनी महेश्वरी साहू का सम्मान किया गया। खाद्य विभाग की तरफ से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत भोयना की हिमोती कमार, कृषि विभाग की तरफ से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत परसतराई के किसान कृतम साहू का सम्मान मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।श्रम विभाग की ओर से मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना के तहत अछोटा के प्रियंका महार, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत कन्हारपुरी के तेजेन्द्र कंवर, सफाई कर्मकार योजना के तहत पोटियाडीह की सोहद्रा बाई और उद्यानिकी विभाग की तरफ से हर्बल नर्सरी एवं औषधी पौध तैयार करने के लिए बेन्द्रानवागांव के देवला पाल और किसान क्रेडिट कार्ड के तहत पाहंदा के भानु कमार, पोषण ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी कुरूद अर्चना सोरी, प्रधानपाठक चोरभट्ठी कुंती बाई साहू, शिक्षक लक्ष्मीनाथ कौर और छात्र योगेश कुमार साहू का सम्मान किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण माह कार्यक्रम के तहत कंडेल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंगूरी रैदास, आयुर्वेद विभाग की ओर से सुप्रजा कार्यक्रम के तहत आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.प्रेमा सिंह, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आयुष्मान भारत योजना के तहत गोकुलपुर धमतरी की मितानिन माधुरी साहू तथा शिक्षा विभाग की ओर से सहायक शिक्षक राकेश कुमार चन्द्राकर और कहकशां ताज का सम्मान मुख्यमंत्री द्वारा किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धमतरी जिले के प्रसिद्ध अंगार मोती दाई मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की. मुख्यमंत्री ने अंगारमोती माता को 108 मीटर लंबी लाल चुनरी भेंट कर उनसे प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. इस अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या उपस्थित भक्तगण भी मुख्यमंत्री के साथ पूजा-अर्चना में शामिल हुए.
मुख्यमंत्री ने कहा कि अंगार मोती दाई के प्रति लोगों की अगाध श्रद्धा है. भक्तगण बड़ी श्रद्धा और मनोकामना के साथ दाई के दरबार में आते हैं. मां अंगारमोती देवी आदिवासी समाज की प्रथम आराध्य देवी है. जो मन्नत के लिए सुविख्यात है.
मुख्यमंत्री साय इस मौके पर मंदिर परिसर स्थित मनकेशरी माता, बूढ़ा देव और भंगाराम बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. इस अवसर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, टंकराम वर्मा, कांकेर सांसद भोजराज नाग, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, कांकेर विधायक आशाराम नेताम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



