केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया और CM साय की अगुवाई में निकली जशपुर में माटी के वीर पदयात्रा, सीएम ने पत्रकार गोपाल वोरा के निधन पर दी श्रद्धांजलि
Mati brave padyatra took place in Jashpur under the leadership of Union Minister Dr Mandaviya and CM Sai CM paid tribute to the death of journalist Gopal Vora
जशपुर : केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में जशपुर नगर में माटी के वीर पदयात्रा आयोजित हुई. जशपुर के बालाछापर से शुरु हुई करीब सात किलोमीटर लंबी पदयात्रा विभिन्न चौक, चौराहों और मार्गाें से होते हुए रणजीता स्टेडियम पहुंची.
इसका मकसद धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर जनजातीय समुदायों की विरासत और देश के विकास में उनके अहम योगदान को देश-दुनिया को बताना और सम्मानित करना है. माटी के वीर पदयात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह था। पदयात्रा में शामिल लोगों के स्वागत-सम्मान में जगह-जगह सुन्दर रंगोलियां और कलाकृतियां बनाई गई थी. गम्हरिया चौक पर जनजातीय समुदायों के प्राचीन अस्त्र-शस्त्र एवं वाद्ययंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई थी. पदयात्रा के दौरान आदिवासी नर्तक दलों द्वारा गीत और नृत्य का प्रदर्शन किया गया.
इस पदयात्रा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद राधेश्याम राठिया और चिंतामणी महराज, विधायक श्रीमती गोमती साय, श्रीमती रायमुनि भगत, राम कुमार टोप्पो, सुशांत शुक्ला, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रियम्बदा सिंह जूदेव सहित प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, रणविजय सिंह जूदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक सहित माई भारत से जुड़े दस हजार से ज्यादा वॉलेंटियर भी शामिल हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा का निधन हो गया. उन्होंने 81 साल की उम्र में सुबह 9 बजे अंतिम सांस ली. वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा रायपुर के बूढ़ापारा के निवासी थे. स्व गोपाल वोरा राजेश वोरा और मनीष वोरा के पिता थे. उनकी अंतिम यात्रा दोपहर 1 बजे डीडी नगर, एमआईजी-27, सेक्टर 3 से निकाली गई.
वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने वोरा के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



