पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

Police solved the mystery of blind murder young man was beaten to death after a dispute the accused was arrested and sent to jail on judicial remand

पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

धमतरी : धमतरी जिले में नगरी थाना पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा दी है. बता दें नगरी ब्लॉक के ग्राम छिपली में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. जिसका शव घर के बाहर पड़ा हुआ था. शव में कोई बाहरी निशान नहीं होने की वजह से मामला पेचिदा हो गया था. वहीं शार्ट पीएम में खुलासा हुआ कि अंदरुनी गंभीर चोटें लगने से शत्रुघन निषाद की मौत हुई है.
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी और आरोपी रवि मांझी को गिरफ्तार किया. आरोपी रवि मांझी व्दारा धान निकालने को लेकर मृतक शत्रुघन निषाद के साथ विवाद और मारपीट किया गया था. बहरहाल मामले में थाना प्रभारी शरद तामक्रर और टीम व्दारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb